Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

वादा किए थे सिंगापुर बनायेंगे और बन गया सिंगूर बंधौरा स्थित पावर प्लांट में श्रमिक की मौत पर बबाल, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़, और आगजनी।। कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) सिंगरौली जिले को करीब डेढ़ दशक पूर्व सिंगापुर बनाने का वादा किया गया था इसके लिए तमाम एक से बढ़कर एक नामी गिरामी औद्योगिक कंपनियां स्थापित की गई कंपनियों के स्थापित करने में हजारों घर उजड़े लोग विस्थापित हुए लेकिन अभी तक सिंगापुर की रूपरेखा तक तैयार नहीं की जा सकी बल्कि सिंगुर जैसी हालत निर्मित हो गई सिंगूर जो पश्चिम बंगाल में है वहां भी एक औद्योगिक कंपनी के स्थापित करने के दौरान बवाल हुआ था ठीक वही घटना सिंगरौली जिले में बार-बार हो रही है ज्ञात हो कि जिले के बंधौरा क्षेत्र स्थित पावर प्लांट में एक श्रमिक की मौत के बाद शुक्रवार देर रात हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए मजदूरों ने ठेकेदार कंपनी के दफ्तर में आगजनी कर दी और परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की जानकारी सामने आई है

 

मजदूर की मौत के बाद भड़का आक्रोश 

 

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला बंधौरा स्थित पावर प्लांट का है, जहां ठेकेदार कंपनी पावर मेक के तहत काम करने वाले एक श्रमिक की उसके आवास में मौत हो गई थी, चिकित्सकों तथा मृतक के साथी ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया परन्तु इस मौत को संदिग्ध मानकर बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश भड़क गया

 

कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी 

 

आक्रोशित मजदूरों ने ठेकेदार कंपनी पॉवर मेक के कार्यालय

परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर में कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी गई। आगजनी के कारण परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए

 

अधिकारियों के साथ भी धक्का मुक्की 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ काफी आक्रोशित थी। मजदूरों का कहना है कि मृतक श्रमिक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। मौके पर पहुंचे अधिकारी, भारी पुलिस बल तैनात

 

भारी पुलिस बल तैनात 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीओपी गौरव पांडेय के अनुसार शुरुआती जानकारी में मजदूर लल्लन सिंह की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आया है। हालांकि मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में

  1. सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित कर लिया है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। जिला प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »