Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

तो क्या यातायात प्रभारी के आदेश से NH-43 पर दिन-रात चल रहा यातायात का ‘वसूली’ का खुला खेल चेकिंग के नाम पर जनता हो रही परेशान- हाईवे में यातायात पुलिस देख तत्काल वाहन मोड़ आनन फानन मे भागते ट्रक चालक कुंडेश्वर टाइम के लिए सिक्की मिश्रा की रिपोर्ट

(कुंडेश्वर टाइम्स)

 

इंट्रो -जहां एक ओर जिले के पुलिस कप्तान अपनी ईमानदारी और कड़क कार्यशैली के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही मातहत यातायात प्रभारी विनोद दुबे के संरक्षण में NH-43 भ्रष्टाचार का नया अड्डा बन चुका है। यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय यातायात पुलिस उगाही के मिशन पर तैनात है। आलम यह है कि वर्दी का खौफ अपराधियों में हो न हो, ट्रक चालकों में इतना है कि पुलिस को देखते ही वे हाईवे पर वाहन मोड़कर भागने लगते हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आखिर किसके शह पर चल रहा है वसूली की ‘काली डायरी’ का यह संगठित सिंडिकेट….?

 

 अनूपपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर यातायात पुलिस की तैनाती इन दिनों सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल वाहनों से अवैध वसूली के लिए की जा रही है। दिन हो या रात, चेकिंग के नाम पर गाड़ियों को रोककर ‘एंट्री’ फीस वसूली जाती है। सूत्रों के अनुसार यह सब यातायात प्रभारी के सीधे संरक्षण में चल रहा है। एक तरफ जहां शहर में शादियों के सीजन में जाम लगा रहता है वहीं पुलिस हाईवे पर वसूली में व्यस्त रहती है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसकी कई बार शिकायत भी कुछ अधिकारियों से हो चुकी है!

 

भ्रष्टाचार का हाईवे जनसेवा भूल ‘वसूली’ में जुटी फुनगा यातायात पुलिस

 

जनसेवा के नाम पर स्थापित की गई यातायात चौकी फुनगा अब विवादों के घेरे में है। नेशनल हाईवे 43 पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय, यातायात पुलिस पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। नियम के नाम पर लूट चेकिंग के बहाने नेशनल हाईवे पर जगह-जगह वाहन रोककर चालकों को परेशान किया जा रहा है।

 भय का माहौल हाईवे में यातायात पुलिस देख आनन फानन में हाईवे में ही भागते नजर आते है वाहन कभी भी हो सकती है बड़ी घटना वोही ट्रक चालकों और स्थानीय राहगीरों का आरोप है कि बिना किसी रसीद या ठोस कारण के उनसे पैसों की मांग की जाती है। तो क्या यातायात प्रभारी के आदेश से उद्देश्य से भटके नजर आ रहे यातायात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुचारू करने के बजाय, पूरा अमला ‘उगाही’ के मिशन पर नजर आता है।

 

 

 वसूली की ‘काली डायरी’ खुलते हैं नो-एंट्री के दरवाजे

 

 यातायात विभाग में वसूली का एक संगठित और व्यवस्थित नेटवर्क काम कर रहा है जिसका दारोमदार दो ‘खास’ आरक्षकों के कंधों पर है। चर्चा है कि इनके पास एक ‘खास डायरी’ है, जिसमें रेत, गिट्टी और मिट्टी ले जाने वाले सभी भारी वाहनों के नंबर और मालिकों की सूची दर्ज है। इसी डायरी के आधार पर वाहनों से ₹5,000 से ₹8,000 प्रति वाहन तक की मासिक वसूली की जाती है। जिसने यह ‘टैक्स’ चुका दिया उसके लिए नो-एंट्री ज़ोन में भी ‘रेड कार्पेट’ बिछा दिया जाता है जबकि नियम तोड़ने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

 

 ईमानदार कप्तान की साख पर ‘बट्टा’ लगाते यातायात प्रभारी – NH-43 पर अवैध वसूली बेधड़क जारी

 

 अनूपपुर जिले के कप्तान अपनी ईमानदार और कड़क कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं लेकिन यातायात विभाग के कुछ मातहत अधिकारी और कर्मचारी उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं। बीते दिनों एक ड्राइवर द्वारा यातायात पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद से यह चर्चा और तेज़ हो गई है। नो-एंट्री में भी भारी वाहनों का बेधड़क प्रवेश जारी है जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था खतरे में है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या ईमानदार कप्तान की नाक के नीचे चल रहा यह यातायात पुलिस द्वारा अवैध वसूली का खेल कभी रुकेगा?

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »