Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्राम पंचायत की जर्जर बिल्डिंग और साफ-सफाई की कमी ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल कर दिया है। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए ब्यूरो प्रेम तिवारी की रिपोर्ट

हनुमना (कुंडेश्वर टाइम्स)

हनुमना के ग्राम पंचायत तिलिया के पंचायत भवन की खराब स्थिति के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन में न तो कोई आता है और ना ही कोई जाता है मानव पंचायत भवन की हालत इस प्रकार हो चुकी है कि बंद पड़े वीरान और सुनसान मकान की हो जैसे जब आज सरकारी कार्यालय की यह हालत है सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि मेरी सरकार में हमने बहुत बड़े-बड़े कार्य किया और जब ऐसे कई बिल्डिंग है देखने को मिलती है तो उन पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा पा रही है ना तो समय से यह ग्राम पंचायत खुलता है और ना ही इस पर कोई साफ सफाई वह मरम्मत जैसी कोई भी सुविधा नहीं दी गई मानो यह ग्राम पंचायत अभी तक सरकार के नजरों से वंचित पड़ी हुई है ना तो इस पर कोई सरपंच है ना तो कोई सहायक सचिव या सचिव आखिर यह कितने दिन तक ग्राम पंचायत यूं ही अपनी किस्मतों का मारा फिरता रहेगा इस ग्राम पंचायत में दो बार चुनाव हुए 5 वर्ष की कार्यकाल में दो बार चुनाव हुए जिसमें अभी 1 वर्ष शेष बचा हुआ है फिर भी इस पंचायत में आप देख रहे हैं कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आता आपको मानो यह ग्राम पंचायत किस कार्य के लिए बनाया गया ना तो यहां पर इंसान जाता है और ना तो कोई सिर्फ कीड़े मकोड़े की जगह बनकर रह गया है ग्राम पंचायत तिलिया।

 

*जर्जर बिल्डिंग की समस्या*

 

ग्राम पंचायत की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को आने-जाने में खतरा बना रहता है। बिल्डिंग के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई हैं, और छत से पानी रिसता है। इस कारण पंचायत भवन में कोई भी कार्यक्रम नहीं हो पाता है और लोगों को अपने काम के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है 

 

*साफ-सफाई की कमी*

 

पंचायत भवन के आसपास साफ-सफाई नहीं है, जिससे गंदगी और कूड़ा-कर्कट फैला रहता है। इस कारण लोगों को पंचायत भवन में जाने में हिचक होती है और वे अपने काम के लिए नहीं आ पाते हैं।

 

*पंचायत भवन ना खुलने के कारण*

 

पंचायत भवन जर्जर होने और साफ-सफाई न होने के कारण नहीं खुल पाता है, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को अपने काम के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है

 

*क्या किया जा सकता है?*

 

– ग्राम पंचायत की बिल्डिंग की मरम्मत कराई जानी चाहिए।

– पंचायत भवन के आसपास साफ-सफाई की जानी चाहिए।

– पंचायत भवन में आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

– लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

 

इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी जिंदगी में सुधार हो सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »