Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गुनौर मे लोधी समाज का नववर्ष मिलन समारोह हुआ सम्पन्न, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुऐ शामिल, पन्ना से कुंण्डेश्वर टाइम्स के लिए राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

लोधी समाज का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न


गुनौर। जनपद पंचायत गुनौर के ग्राम महुआखेरा में लोधी राज सामाजिक मंच गुनौर के तत्वाधान में 16 फरवरी 2020 को नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप अनु.जा.अजजा एवं पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहेगें। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गंभीर सिंह नरवरिया वरिष्ठ समाजसेवी भिण्ड, राजाराम सिंगरौल वरिष्ठ अधिवक्ता की अध्यक्षता की गई। नववर्ष मिलन समारोह में जिला सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, गुनौर, पवई, देवेन्द्रनगर, सलेहा सहित ग्रामीण अंचलों से लोधी समाज केलोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथ महेन्द्र पाल वर्मा, गंभीर सिंह नरवरिया, राजाराम सिंह सिंगरौल, श्रीमती सीमा पाल, जग मोहन लोधी, रामखिलावन लोधी इन लोगों ने संबोधित किया। जिसमें दूर दराज से आये वक्ताओं ने 1857 की प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी महारानी अवंती बाई लोधी एवं संत स्वामी ब्रम्हानंद जी सांसद हमीरपुर उत्तर प्रदेश के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। क्षेत्र से आये लोधी समाज के पदाधिकारियों ने महारानी अवंती बाई लोधी एवं स्वामी ब्रम्हानंद महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए महेन्द्र पाल वर्मा एवं गंभीर सिंह नरवरिया ने कहा कि समाज में नशामुक्ति पर विशेष जोर दिया। साथ ही दहेज प्रथा को समाप्त करने, मृत्युभोज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही जिले के कोहनी में हुई बालिका की हत्या की घटना को प्रमुखता से चर्चा का विषय बना रहा। मंच का संचालन समाज सेवी राम सिंह लोधी द्वारा किया गया। समारोह में रामखिलावन लोधी, बालमुकुंद लोधी, आनंद लोधी बंधूर वाले, विकास सिंगरौल, मुकेश सिंगरौल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »