Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बुंदेलखंड में कोऑपरेटिव बैंक पन्ना के पूर्व अध्यक्ष संजय नगायच निकालेंगे जागरूकता रैलियां,ब्यूरो जयराम पाठक की विशेष रिर्पोट

जनता में देंगे एकता का संदेश, देश के लिए जीवन समर्पित

भोपाल – बुंदेलखंड के दिग्गज नेता, कोऑपरेटिव बैंक पन्ना के पूर्व अध्यक्ष संजय नगायच ने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित है, जनता में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर तरह तरह की भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। इस अधिनियम के अनुसार अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू, सिख ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। लेकिन कुछ तत्व भ्रम फैलाकर इसको मुस्लिमों के खिलाफ बता रहे हैं जबकि यह बिल कहीं से किसी भी तरह से भारत में रहने वाले मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, ना ही उनकी नागरिकता के संबंध में कोई निर्णय करता है। इस अधिनियम के बारे लोगों को सही जानकारी देने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता, कोऑपरेटिव बैंक पन्ना के पूर्व अध्यक्ष संजय नगायच द्वारा आगामी दिनों में जागरुकता रैली बुंदेलखंड क्षेत्र में निकाली जाएगी। विरोधियों की साजिश होगी नाकाम, इस रैली के बारे में कोऑपरेटिव बैंक पन्ना के पूर्व अध्यक्ष संजय नगायच ने कहा कि यह रैली पूरी तरह से गैर राजनैतिक होगी। इसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग हिस्सा लेंगे। साथ ही कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में नागरिक मार्च किया जा रहा है जिससे लोगों के मन के भरम भी दूर हो और भारत की जो यह तस्वीर पूरी दुनिया में जा रही है जिस में बसे तोड़ते लोग गाड़ियां जलाते लोग यह संदेश दे रहे हैं कि भारत में इसका विरोध हो रहा है, जबकि यह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है ऐसे असामाजिक तत्वों के द्वारा यह तस्वीर पेश की जा रही है l इस तस्वीर का दूसरा रुख भी हो और दुनिया को यह समझ में आए किए आंदोलन जो हो रहे हैं यह भ्रम फैलाने के लिए है और विपक्षी दलों कांग्रेस और अन्य दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए इस तरीके के आंदोलन करवा रहे हैं l इसके समर्थन में रैली सिद्ध करेगी कि भारत का एक बहुत बड़ा वर्ग इस बिल के साथ है

जयराम पाठक, ब्यूरो अजयगढ़

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »