Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पूरे देश मे फल-फूल रहा है सट्टे का काला कारोबार, आखिर क्यों नहीं होती बड़े कारोबारियों पर कार्यवाही, कुंण्डेश्वर टाइम्स विशेष संवाददाता रितेश तिवारी की रिर्पोट

सब को है खबर कमीशन के इस काले खेल का ? सट्टा का डिजटल खेल मुंबई से लेकर पूरे देश में फैला छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में 50 करोड़ का महीने का काला व्यपार।

पुरे देश भर में अरबो का काला धंधा संचालित। सट्टा की हजारो वेवसाइट उपलब्ध। अलग अलग डोमिन नाम से चल रही ऑनलाइन वेवसाइट। कई राज्यो के अलग अलग जिले के गली मुहल्ले में तैनात है खुफिया सट्टा एजेंट।

आज हम आप को वो खबर बताने जा रहे है जिसके चर्चे तो आपने हर गली मोहल्ले में सुने होंगे लेकिन कार्यवाही कभी नहीं होते देखी होगी। सट्टा का काला व्यपार जो आज पुरे देश भर में फैला हुआ है। देश की आर्थिक मजबूती कहे जाने वाला शहर मुंबई है जहा से इसकी शुरआत होती है। मुंबई में बैठे सट्टा के सरगना अपना नेटवर्क पुरे देश भर में फैला रखे है वो भी खुलेआम ऑनलाइन वेवसाइटों के नाम से। सुबह 9 बजे से सट्टा का नंबर लगना चालु होता है जो दोपहर ढाई बजे तक चलता है और उसके बाद ठीक चार बजे ऑनलाइन के माधयम से रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसका नंबर फसा वो सट्टा एजेंटो के पास जा कर अपना चुकारा यानी रुपया ले लेता है उसके बाद रात का खेल शुरू होता है जिसका रिजल्ट रात 9 बजे घोषित किया जाता है। मात्र 500 रूपए देने में अगर सट्टा का नंबर आ जाता है तो ग्राहक को 40 हजार तक देने होते है। दस रूपए में 800 रूपए तक मिलने की बात कही जाती है। हर अंक की जोड़ी पर अलग रकम का सौदा पहले से ही तय रहता है। वॉट्सएप्प पर भी ये सुविधा उपलब्ध रहती है और ऑनलाइन वेवसाइटों पर भी संचालित है। शराब से भी ज्यादा खतरनाक सट्टे का नशा अब युवा पीढ़ियों पर बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र समेत कई राज्यो में बड़ी तेजी से अपना नेटवर्क सट्टा के सौदागरो ने फैला रखा है। इस काले गोरख धंधे के खेल में ख़ास बात यह भी है की जब कभी जिले के पुलिस कप्तान की नई पोस्टिंग होती है तो कुछ दिनों के लिए सट्टा के खेल में विराम लग जाता है और उसके बाद फिर धड़ल्ले से शुरू हो जाता है यही हाल कई राज्यो के सभी जिलों का है । ऐसा नही है कि पुलिस के अधिकारियों को कुछ पता नही है वो कार्यवाही नही करते। जिले के थाना प्रभारी पुलिस अधिकारी अकसर धड़ पकड़ करते है लेकिन सिर्फ खानापूर्ती के लिए क्यो की इनके हाथ सिर्फ कुछ सट्टा एजेंटों तक ही सीमित है जिनके पास दो तीन हजार और सट्टा पर्ची बरामद होता है । सूत्रों की मानें तो देश भर में सट्टे के इस डिजिटल गोरखधंधे में अरबो रुपय का खेल है और कई खाकी वर्दी से लेकर सफेद पोशाक वाले भी शामिल है । सब का अपना अपना हिस्सा फिक्स है। सरकार चाहे कांग्रेस की हो या भाजपा की या कोई और पार्टी सट्टा पर अंकुश लगाना किसी के जद में नही है । ये ऐसा काला व्यपार है जो बिना लागत के करोड़ो का मुनाफा दे रहा है ।सट्टा के इस काले धंधे में खिलाने वाले अरबो कमा रहे तो वही इन्हें खुफिया संरक्षण देने वाले करोड़पति बन गये। बर्बाद हो रहे आज के युवा पीढ़ी जिन पर घर परिवार और समाज चलाने की जिम्मेदारी टिकी हुई है। एक बहुत पुरानी कहावत आज फिर कह रही है जब सईया होये कोतवाल तो डर काहे का। यही कारण है कि आज सट्टे का काला कारोबार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत देश भर में फैला हुआ है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »