Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एनसीएल परिवार ने किया सेवानिवृत्त सहयोगियों का अभिनंदन,सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिर्पोट

फरवरी माह में एनसीएल से 8 अधिकारी एवं 59 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) परिवार ने फरवरी में सेवानिवृत्त हुए अपने 8 अधिकारियों एवं 59 कर्मचारियों के सम्मान में शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कंपनी मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग से श्री भीम बोरा, राजस्व विभाग से श्री ओम प्रकाश जी एवं सुरक्षा एवं बचाव विभाग से श्री रमानन्द सिंह के सम्मान में आयोजित समारोह में एनसीएल के निदेशक (वित्त) श्री नाग नाथ ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कंपनी मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी कंपनी के आधार स्तम्भ रहे हैं। इनके कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व लगन से ही कंपनी 100 मिलियन टन के मुकाम पर पहुंची है व कंपनी में उच्च्तम योगदान के लिए कंपनी इनकी हमेशा आभारी रहेगी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहयोगियों ने भी अपनी-अपनी सेवाओं से जुड़े संस्मरण सभा में साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित कई महाप्रबंधकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त सहयोगियों से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए।
कंपनी के सभी कोयला क्षेत्रों में भी अभिनंदन समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त सहयोगियों का सम्मान किया गया । किया गया जिसमें क्षेत्रीय प्रमुखों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

गोबिन्द राज, ब्यूरो सिंगरौली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »