Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

परिजनों का आरोप – पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण पिता की हुई मौत,जबरन खिलाया गया जहर

पुलिस थाना सलेहा में किस केस में कितना पैसा देना है इसका चार्ट चस्पा करवा दें – कांग्रेस नेता रमाकांत शर्मा

सलेहा (पन्ना) :- पुलिस थाना सलेहा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना तमोली में रामभगत चौरसिया अपने घर की बाउंड्री बना रहा था जिस पर उसके पड़ोसी द्वारा बाउंड्री बनाने से रोका जा रहा था व गाली गलौज करता था जिसकी रिपोर्ट दिनांक 29 फरवरी 2020 को रामभगत चौरसिया के पुत्र आशीष चौरसिया व पुत्री मीनाक्षी चौरसिया द्वारा थाना सलेहा में अपने पड़ोसी पुरुषोत्तम चौरसिया , रूपचन्द्र चौरसिया , सूरजभान चौरसिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन थाना सलेहा में रिपोर्ट तो दर्ज की गई लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई। फरियादी आशीष चौरसिया द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने मकान की बाउंड्री बना रहे थे तो पुरुषोत्तम चौरसिया , रूपचन्द्र , सूरजभान तीनों ने मिलकर मकान बनाने से रोका और गाली गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा थाना सलेहा में की गई व मेरी बहन मीनाक्षी द्वारा 1092 में फोन द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी। मेरे द्वारा ग्राम पंचायत पटना तमोली में विवाद निपटाने के लिए आवेदन दिया गया था जिस पर सचिव रजनीश चौरसिया के द्वारा गलत फैसला लिखकर दिया गया था।जबकि मेरे पास मकान का पूरा रिकार्ड है।फरियादी द्वारा आरोप लगाया गया है कि पुलिस प्रशासन की नाकामी व आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न करने के कारण आरोपियों के द्वारा मेरे पिता को दिनांक 04 मार्च 2020 को मेरे पिता रामभगत चौरसिया को जबरन जहर खिलाया जब हम लोगों को जानकारी हुई तो आनन फानन सतना अस्पताल ले गए और आज दिनांक 05 मार्च को मृत घोषित कर दिया गया मृत होने की जानकारी जब सलेहा के जनसेवक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमाकांत शर्मा को हुई तो वो पुलिस थाना सलेहा में धरना में बैठ गए रमाकांत शर्मा के द्वारा बताया गया कि यदि थाना सलेहा की पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर देती तो आज इन बच्चों के सिर से पिता का साया न उठता। सलेहा पुलिस की नाकामी के कारण आज एक गरीब की मौत हुई है। श्रीशर्मा ने तो यह भी आरोप लगाया कि सलेहा पुलिस को चाहिए कि पुलिस थाना के गेट में एक चार्ट चस्पा करवा देना चाहिए कि किस केस में कितनी रिश्वत देनी है। क्योंकि यहां सिर्फ पैसे वालों के काम होते है गरीबों को सिर्फ मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। श्रीशर्मा धरने में तब तक बैठे रहे जब तक एसडीएम थाना सलेहा में नही आये जब एसडीएम थाना सलेहा पहुंचे और श्रीशर्मा व मृतक के परिजनों द्वारा ज्ञापन दिया गया व कार्यवाही की मांग की गई जिस पर एसडीएम गुनौर से आश्वासन देते हुए कहा कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।इसके उपरांत परिजनों द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गृह ग्राम ले जाया गया।

सुशील बर्मन, रिपोर्टर सलेहा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »