Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बॉडी चेकअप निदान शिविर सम्पन्न, चिकित्सको का किया सम्मान,झाबुआ के थादला से माणकलाल जैन के साथ मनीष वाघेल की रिपोर्ट

थांदला – तहसील पत्रकार संघ व आज़ाद भूमि परिवार के तत्वाधान एवं रोटरी क्लब मेघनगर के सौजन्य से 5 दिवसीय सम्पूर्ण बॉडी चेकअप (जांच) शिविर में 90 लोगो के ब्लड सेम्पल बम्बई लेबोरेटरी को भेजे गए थे । जिसकी जांच रिपोर्ट के निदान व परामर्श हेतु 5 मार्च को स्थानीय पुराने शासकीय चिकित्सालय में निदान शिविर आयोजित किया गया । बड़ोदा रिदम हार्ट चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा इस निदान शिविर में सभी को जांच रिपोर्ट देकर परामर्श दिया गया ।


शिविर में तन, मन व सेवाभाव से समय प्रदान करने पर रिदम हार्ट बड़ोदा के चिकित्सक, लेब टेक्नीशियनों व सेवा में समय प्रदान करने अन्य व्यक्तियों का तहसील पत्रकार संघ व आज़ाद भूमि परिवार द्वारा होटल पेट पूजा में सम्मान समारोह रखा जाकर डॉ मयूर जेसदिया, डॉ कार्तिक ओझा, डॉ किशोर पडवाल, संजय सतभाई, नितिन मोटवानी को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया । इस अवसर पर प्रतिवर्ष स्वास्थय शिविर में सहयोग प्रदान करने पर रोटरी क्लब अपना के सहायक गवर्नर भरतभाई मिस्त्री व अध्यक्ष महेश प्रजापत का भी सम्मान किया गया । चिकित्सा टीम के सदस्यो को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए ।
सम्मान समारोह में आज़ाद भूमि के संस्थापक व आयोजक कुन्दन अरोड़ा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, वरिष्ठ पत्रकार व संपादक धर्मेंद्र पांचाल, राजेश वैद्य, हरीश पांचाल, दिनेश वैरागी, मनीष अहिरवार आदि ने अतिथियों का सम्मान किया । संचालन पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश वैद्य ने तथा आभार संपादक कुन्दन अरोड़ा ने व्यक्त किया ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »