Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में गंदगी का लगा अंबार सफाई कर्मी हड़ताल पर,कुंण्डेश्वर टाइम्स के लिए सुशील बर्मन की रिर्पोट

कामधेनु सर्वेश सिक्योरिटी इंदौर द्वारा सफाई कर्मियों का हड़प किया 8 माह का वेतन

गुनौर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर जोकि मरीजों को ठीक करने के लिए सरकार द्वारा संचालित हो रहा है परंतु स्थिति यह है कि अगर कोई स्वास्थ्य व्यक्ति भी इस अस्पताल में प्रवेश करेगा तो वह जरूर बीमार होकर बाहर निकलेगा तथा उसकी हालत मरीज से भी खराब हो सकती है यही स्थिति है सामुदायिक केंद्र गुनौर की 6 मार्च की रात हॉस्पिटल जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कुलदीप सिंह बंदर की काटने पर लगने वाला रेबीज का इंजेक्शन लगवाने रात के लगभग 9:00 बजे के आसपास पहुंचे तो हॉस्पिटल में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए थे जिस पर स्टाफ से जानना चाहा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में एक मात्र स्टाफ पुष्पा वर्मा एन. एम. मौजूद मिली जिनके द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मी हड़ताल में है इस कारण से पूरे हॉस्पिटल में गंदगी फैली हुई है और मरीज अगर आते हैं तो उनको तत्काल रेफर कर दिया जाता है क्योंकि यहां बैठने तक के लिए साफ जगह नहीं है जिसका मौके पर कुलदीप सिंह ने निरीक्षण किया तो देखा कि चारों और गंदगी के ढेर एवं बदबू मार रहा था जिस संबंध में कलेक्टर पन्ना से संपर्क करना चाहा पर कॉल रिसीव नहीं हुआ जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर भूपेंद्र रावत से बात हुई जिन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार को आदेशित किया जो की निरीक्षण के लिए लगभग रात्रि 10:00 बजे हॉस्पिटल पहुंचे तथा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया जिस पर हॉस्पिटल का स्टाफ नहीं मिला एकमात्र पुष्पा वर्मा एनएम हॉस्पिटल में उपस्थित मिली जब इस संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि कामधेनु सर्विस सिक्योरिटी जो कि इंदौर की है के द्वारा 8 माह का वेतन सफाई कर्मियों को नहीं दिया गया इस लिए काम पर नही आ रहे। इस सम्बन्ध में सफाई कर्मियों द्वारा 5 मार्च 2020 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर को ज्ञापन भी सौंपा था। जब स्टॉप के बारे में नायब तहसीलदार ने जानकारी मांगी तो मौके पर उपस्थित पुष्पा वर्मा एनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर द्वारा उपस्थिति पंजी के संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है डॉक्टर साहब के आने के बाद ही जानकारी मिल सकती है।


वहीं रात के तकरीबन 11:00 बजे के आसपास 108 की सहायता से एक महिला को हॉस्पिटल लाया गया जिसका रास्ते में ही प्रसव हो गया था उसको देखने तथा उसकी जांच के लिए हॉस्पिटल में जगह भी नहीं थी ना ही स्टाफ था जिसको पुष्पा वर्मा द्वारा 108 में ही प्रसव कराया गया तथा जच्चा बच्चा दोनों को तत्काल पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया जिसके बाद नायब तहसीलदार गुनौर के द्वारा पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई तथा कुलदीप सिंह के द्वारा कलेक्टर पन्ना को पत्र लिखकर मेल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित किया गया अब देखते हैं कि कितनी जल्दी प्रशासन जागता है और दोषियों पर कार्यवाही एवं सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान कब तक होता है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर की चरमराई व्यवस्था कितनी जल्द ठीक हो पाती है।

सुशील बर्मन, सलेहा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »