Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थान्दला मे 14 मार्च को आजाद चौक स्थित बड़े गणेश मंदिर से होगा फागयात्रा का शुभारंभ, थान्दला से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिर्पोट

समरसता फाग यात्रा-श्री राधा श्याम

उल्लास और प्रेम के सृजन का उत्सव,भारत राष्ट्र की पहचान है हमारे पर्व

और उत्सव,देश का हर त्योहार एक सन्देश लेकल आता है।जब अपनापन ईमानदारी से प्रकट हो,तब किसी को हम अपने रंग में रंग सकते है।आपस में एक दूसरे से इस तरह से मिल जाएं कि फिर कोई ताकत हमें तोड़ न सके चाहे कोई से भी मामले हो,होली के रंग यही सन्देश देते है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीज त्योहारों का स्वरूप,उन्हें मनाने का ढंग बदल सकता है परन्तु उन सबके पीछे सन्देश एक ही होता है भाईचारे का भाव आज सारा देश फाग उत्सव होली पर्व मना रहा है।सामान्य रूप से तो होली रंगों का त्योहार माना जाता है परन्तु गहराई से देखें तो मानवीय द्वेषों को भूलते हुवे एक नए उल्लास और प्रेम के सृजन का उत्सव है यह। इस त्योहार पर एक दूसरे को रंग लगाया ही इसलिए जाता है कि आपसी द्वेष, बेर,कलह सब धूल जाए,पूरे उत्साह के साथ एक दूसरे से प्रेम बांटते हुवे जीवन में उमंगों के नए रंग भर लिए जाए।कुल मिलाकर होली का मतलब सिर्फ एक दूसरे पर रंग लगाना ही नहीं,बल्कि इसका संबंध एक दूसरे से घुल मिल जाने की भावनाओ से परिवार,समाज और राष्ट्र की अखंडता से है। आंनद और उल्लास जब मिलकर मनाया जाता है तो फिर समाज,राष्ट्र को कोई तोड़ नहीं सकता।तो आयिए पूरे आंनद के साथ एक दूसरे पर प्रेम सद्भाव का रंग उड़ेलिए।उक्त बात जिला सह कार्यवाह भूषण भट्ट ने स्थानिय घोड़ा कुंड मन्दिर पर फाग यात्रा की योजना बेठक में कहीं।
सामाजिक समरसता मंच और फाग उत्सव समिति ने भी तय किया कि समाज में सामाजिक समरसता बने उसके लिए समाज में सुख दुःख हम आपस में साझा करे जिससे आपस में आत्मीयता व समरसता बनी रहे जिस परिवार में शोक कि पहली होली होगी उस परिवार में धुलेंडी के दिन परिवारों में जाकर रंग गुलाल लगाएंगे ओर सामाजिक समरसता मंच व फाग उत्सव समिति के सयुक्त तत्वाधान में रंपंचमी 14 मार्च 2020 शनिवार को फ़ाग यात्रा का प्रारंभ स्थानी आजाद चौक स्थित बड़े गणेश मंदिर से राधाकृष्ण की तस्वीर की पूजन व माल्यार्पण कर के नगर में मुख्य मार्गो से होते हुवे गवली मोहल्ले में स्थीत सवरिया मन्दिर पर पहुंचेंगे कर सामूहिक महाआरती के पश्चात माखन मिश्री कि प्रशाद का वितरण किया जाएंगे।उक्त जानकारी नगर सामाजिक समरसता प्रमुख कैलाश जी आचार्य व फाग उत्सव समिति सहयोजक कपिल पाठक ने दी इस अवसर पर आंनद जी राठौड़,रामू जी राठौर,पंकज जी जागीदार,युवा शायम भजन गायक विक्रम जी शिंगोड,पार्षद रोहित वैरागी,पार्षद गोलू जी उपाध्याय, नटवर जी पंवार, प्रांजल वैरागी,अमन त्रिपाठी,प्रीतीश शर्मा,बिट्टू जी भट्ट, पंकज जी गरवार ,प्रवीण चौहान आदि कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे

मनीष वाघेला, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स थान्दला

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »