Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दरोगा को मंहगा पड़ा नौटंकी में जाकर नौटंकी करना -हुऐ निलंबित, मामला उ.प्र.के लखनऊ (इंदिरा नगर) का

पुलिस कमिश्नर ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित, बर्खास्तगी के लिए भी शुरू हुई विभागीय जांच –

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात एक दरोगा को बार बाला से एक ही गाने पर बार बार डांस करवाना काफी महंगा पड़ गया । उनका यह कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए बर्खास्तगी के लिए भी विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है और इंदिरानगर थाना प्रभारी के खिलाफ भी अनुशासन हीनता को न रोक पाने की विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सुगामऊ गांव में होली के अवसर पर ग्रामीणों ने नौटंकी का आयोजन करवाया था।आरोप है कि इस नौटंकी में इंदिरानगर थाने में तैनात दरोगा भृगुनाथ ओझा नशे की हालत में पहुंचे और स्टेज पर डांस कर रही बारबाला से एक ही गाने पर कई बार डांस करवाना शुरू कर दिया। वर्दी में वहां पहुंचे दरोगा की इस हरकत को ग्रामीणों ने मोबाइल से रिकार्ड करना शुरू कर दिया और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए उनकी बर्खास्तगी के लिए भी विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

पुलिस कमिश्नर ने यह दिया आदेश

सोशल मीडिया में वायरल हुए दरोगा के वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने आरोपी दरोगा भृगुनाथ ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। अपने जारी किये गए आदेश में पुलिस कमिश्नर श्री पांडेय ने इंस्पेक्टर इंदिरानगर धनंजय कुमार पांडेय के खिलाफ भी अनुशासन हीनता को न रोक पाने के लिए जांच कराई जा रही है जांच में यदि वो दोषी पाए गए तब उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सुरेन्द्र कुसमाकर, प्रधान सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »