Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध संबंधों के शक के चलते रिश्ते के मामा ने कलयुगी भांजे पर कुल्हाड़ी से किये प्राणघातक वार,दमोह ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

जिला अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में वार्ड बॉय ने 20 टाके लगाकर बचाई जान गंभीर हालात में किया जबलपुर रेफर


पटेरा/ पटेरा थाना अंतर्गत बाइक सुधारने का काम करने वाले युवक के ऊपर दिनदहाड़े करीब 3 बजे के लगभग कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने की वारदात से सनसनी पूर्ण हालात निर्मित हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा पहुंचाते हुए हमलावर को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज उपरांत घायल के जिला चिकित्सालय दमोह रैफर किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 3 बजे के आस पास पटेरा के शहीद भगतसिंह वार्ड नं 13 निवासी युवक दिलीप अहिरवार के ऊपर गांव से आए उसके रिश्ते के मामा राजू अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुआरी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया कुल्हाड़ी से किये गये भरपूर बार भांजे के सीने पर पढ़ते ही खून का फव्वारा छूट पड़ा मौके पर लोगों की भीड़ लग गई एवं हंड्रेड डायल पुलिस को सूचना दिए जाने के साथ ही लोगों ने कुल्हाड़ी लेकर भाग रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप अहिरवार को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय दमोह रेफर किया गया।

वारदात के संदर्भ में पटेरा थाना प्रभारी पी डी मिंज का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया पूरा मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है मामा को संदेह था कि उसकी पत्नी से भांजे के अवैध संबंध है किसी से वह दोपहर से गांव से कुल्हाड़ी लेकर पटेरा पहुंचा था जहां पुरानी अस्पताल के पास बाइक सुधारने का काम करने वाले भांजे दिलीप अहिरवार के ऊपर उसने जानलेवा हमला कर दिया।

मोहन पटेल, ब्यूरो दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »