Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कीर्ति लोधी के हत्यारोपी को गिरफ्तार करने लोधी सेना ने सौंपा ज्ञापन,पन्ना से नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पन्ना। जिले के कोहनी गांव में 7 फरवरी को हुई लोधी समाज की 16 वर्षीय लड़की कीर्ति लोधी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पन्ना पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के संबंध में आज लोधी सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि अगर एक सप्ताह के अंदर कीर्ति लोधी के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पन्ना मुख्यालय में आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मीराबाई पति स्वर्गीय रूप लाल लोधी निवासी कोहनी की पुत्री कुमारी कीर्ति लोधी को आरोपी इंद्रजीत लूनिया द्वारा धारदार हथियार से हत्या की गई थी, जिस पर थाना कोतवाली पन्ना के अपराध क्रमांक. 150/121 धारा 302 मामला दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आरोप यह लगाया गया कि अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह कोई अन्य वारदात को अंजाम दे सकता है जिससे परिवार की सुरक्षा की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट शारदा प्रसाद सिंगरौल, आंनद लोधी, रामसहाय सरपंच, मिस्त्री लाल सरपंच, रामसुख लोधी, रामखिलावन लोधी, श्रीराम लोधी, राजेन्द्र सिंह लोधी, राजेश कुमार, रामदयाल लोधी, कुलदीप लोधी, रामसहाय, जयपाल लोधी, रामदुलारे लोधी, किशोर लोधी, श्रीमती मिरा बाई, रामकली देवीदीन वर्मा, भगवत प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »