Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लॉक डाउन से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त खाद्य सामग्री और सब्जियो के दाम बढ़े,कटरा से कुंण्डेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिर्पोट

कटरा- देश के जन जीवन को बचाने के लिए लाक-डाउन एक महती आवश्यकता है , भारत सरकार के इस कदम की चारो ओर सराहना भी हो रही है, लेकिन अचानक लाक-डाउन होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, थोक और खुदरा बजार मे खाद्य सामग्रियो एंव सब्जियो के दाम बढ़ने लगे है, जैसे ही लोगो को पता चला कि 14 अप्रैल तक लाक-डाउन रहेगा जन-मानस के चेहरे पर चिन्ता की लकीरे स्पष्ट दिखने लगी विशेष तौर से गरीब मजदूर रोज -कमाने खाने वाले लोग ज्यादा प्रभावित दिख रहे है।लाक-डाउन के चलते हजारो माल-वाहक ट्रक रास्ते मे फसे हुए है, जंगंल और सुनसान जगह मे रुकने के कारण भूखे मरने की स्थिति मे हैं, क्यो कि उन्हे भोजन उपलब्ध कराने वाले सभी ढावा बंद है,सूनसान जगह मे फंसें होने के कारण राशन सामग्री भी उपलब्ध नही है , बहुतो के पास स्टोप बर्तन भी नही है हमारे कटरा के आस-पास कलवारी एंव फुर्तला और सोहागी पहाड़ स्थिति टोल प्लाजा के दोनो पार सैकड़ो की संख्या मे मालवाहक ट्रक चालक फसे है जिला प्रसाशन को चाहिए कि जहॉ कही भी इस तरह के ट्रक खड़े हो उन तक भोजन सामग्री पहुचाई जाय। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा नित नई घोषणाएॅ की जा रही है, कि किसी को भूखे नही मरने दिया जायेगा लेकिन राहत सामग्री लोगो तक कब तक पहुॅचेगी, यह किसी को नही मालूम। रीवा जिले का स्वास्थ्य अमला निष्क्रिय दिखाई दे रहा है, त्योथर तहसील की स्थिति तो और बदतर है ग्राम पचांयत कटरा जो एक बाजार है, यहॉ पर बजार को सेनेटाईज करने के लिए अभी तक किसी भी तरह की दबाई का छिड़काव नही किया गया। गरीबो को मिलने बाला अनाज भी अभी तक नही बाटां गया है । सेल्समैन के अनुसार सरकार का आदेश है कि तीन महीने का अनाज इकट्रठा बांटना है अभी हमारे पास एक महीने का ही आया है इस लिए नही बांट रहा हुॅ। सब्जियो और खाद्य सामाग्री के दाम न बढ़े इसके लिए सरकार को चाहिए कि आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति सुनिश्चित करे। भारत सरकार की लाकडाउन के अपील के साथ -साथ मेरा भी आप सभी से विनम्र अनुराध है, कि जान है तो जहान है, कोरोना वायरस एक असाध्य महामारी है जिसका बचाव आप के पास है इसे मजाक मे न ले समूह मे इकट्ठे न हो, हाथ न मिलाए, लोगो से दूरी बनाकर रखे, अति आवश्यक कार्य के अलावा घर से ना निकले, और जब भी बाहर से आए साबुन से हाथ धोना ना भूले।

शिवरतन नामदेव, प्रबंध सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »