Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एसडीएम ने की अपील सुनते ही लाक डाउन के चलते भूखे मर रहे लोगों के मदद में दौड़े लोग,हनुमना से सम्पति दास गुप्ता की रिर्पोट

हनुमना – 22 तारीख से लगातार पूरे देश में चल रहे लाकडाउन के कारण घूम घूम कर जड़ी बूटी बेचकर खानाबदोश की भांति अपना जीवन यापन करने वाले 23 लोगों का कुनबा हनुमना में जब भूखों मरने की कगार पर आ गया तब नगरपरिषद् कार्यालय में गुहार लगाई संज्ञान में आते ही एसडीएम माला त्रिपाठी ने नगर परिषद के प्रचार वाहन से आम नागरिकों से इन 23 लोगों के भोजन पानी की सहयोग की अपील कर डाली अपील सुनते ही लोग मदद के लिए निकल पड़े।
उल्लेखनीय है कि रीवा जिले के डभौरा के मूल निवासी मंटू सिंह व करण सिंह आदि का परिवार तकरीबन 1 महीने से हनुमना में डेरा डालकर टिका हुआ है लेकिन 22 तारीख से अचानक हुए लाक डाउन के कारण न तो इनके पास कोई ग्राहक आते हैं, न ही ये अपने घर वापस जा सकते हैं और न ही इनके पास परिवार चलाने के लिए राशन पानी बचा है जिससे अभी तक किसी कदर मांग जांच कर पेट पूजन करते रहे लेकिन जब इनके पास आशा की किरणें बंद हो गई तब नगर परिषद में जाकर गुहार लगाई मामला एसडीएम श्रीमती माला त्रिपाठी के संज्ञान में आते ही उन्होंने प्रचार वाहन के माध्यम से नागरिकों से सहयोग की अपील कर डाली अपील सुनते ही अनेक लोग अपने घरों से लाख डाउन के बावजूद राशन लेकर पहुंच गए सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 13 के आशीष द्विवेदी व सौरव द्विवेदी चावल एवं आटा अपने घरों से लेकर सीधे पीड़ितों के पास पहुंचे और कहा आप सभी घबराएं नहीं आप सबको जितने दिन रहेंगे उतने दिन भरपूर राशन पानी मिलेगा अन्य लोग भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं

सम्पति दास गुप्ता, पत्रकार हनुमना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »