Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नाबालिग आदिवासी छात्र को बिजली के खंभे में बांध कर पीटा,चोरी के इल्जाम में दबंगों की दरिंदगी, एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज,पन्ना से कुंण्डेश्वर टाइम्स नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पन्ना। जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधीकला में दबंगों की दरिंदगी का रोंगटे खड़े करने वाला मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र बिंदू आदिवासी पिता इमरत आदिवासी निवासी बांधीकला को 28 मार्च की रात 9 बजे चोरी के इल्जाम में स्थानीय दबंगों पंकज प्रसाद बिदुआ पिता जगदेव प्रसाद बिदुआ उम्र 28 वर्ष एवं अन्य द्वारा पकड़ कर रात भर बंधक बना कर मारपीट की गई और सुबह गांव के मध्य स्थित बिजली के खंभे में बांध कर सरेआम लात-घूसों बेल्ट और लाठी से मारपीट करते हुये यातनायें दी गई, छात्र की हालत खराब होने पर घर की दुगई में डाल दिया गया, बात यहीं खत्म नहीं हुई मारपीट के बाद नाबालिग छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसे छुड़ाने के लिये छात्र के माता पिता से दबंगों द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की गई, जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के पीएम आवास की छत डनवाने हेतु खाता में आई राशि निकाल कर देने का दबंगों द्वारा दबाव डाला जा रहा था।
एसपी के निर्देश पर अमानगंज पुलिस ने किया मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में फोटो और वीडियों वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर अमानगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 223, 342, भ0द0वि 3(2)(ट।), 3(1)(द) एवं 3(1)द,3 (1)(ध) एससी एसटी एक्त के तहत मामला कामय किया है।
पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा आदिवासी परिवार
दबंगों की बरबरता का शिकार हुये पुत्र को न्याय दिलाने और दबंगों के अत्याचार से बचाने की फरियाद लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की मां बैसाखी बाई आदिवासी पति इमरत आदिवासी और पिता इमरत आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को फरियाद सुनाकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »