Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा एवं शहडोल संभाग मे 45 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग, एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं-कमिश्नर डा. भार्गव, रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा- रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि रीवा एवं शहडोल संभाग में कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। संभाग के सभी चिकित्सकों को कोरोना वायरस के लिए एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किये गये हैं। संभाग के प्रत्येक जिले में लॉकडाउन घोषित कर लोगों को अपने घरों से बाहर न निकलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की सलाह दी गई है। अति आवश्यक सामग्री को खरीदने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। सीमावर्ती जिलों की दूसरे राज्यों से मिलने वाली सीमायें सील कर दी गई हैं जिसके अच्छे परिणाम आने प्रारंभ हो गये हैं। जिलों में बाहर से आने वाले एवं विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों पर मेडिकल टीम पूरी तत्परता के साथ निगाह रखे हुए है। रीवा एवं शहडोल संभाग में अब तक 45 हजार 395 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की जा चुकी है। इसमें से 49 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। भेजे गए सेम्पलों में कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। 37 सेम्पल निगेटिव पाये गये हैं।
कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि रीवा संभाग में अब तक 29 हजार 226 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई। 45 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए जिसमें से 35 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। एक भी सेम्पल पॉजिटिव नहीं आया है। रीवा जिले में 7344 व्यक्तियों की मेडिकल जांच कर 7 सेम्पल भेजे गये। इसमें से सभी सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सतना जिले में 8926 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई। इसमें से 14 सेम्पल जांच हेतु भेजे गये। 13 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सीधी जिले में 8581 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई जिसमें से 5 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। तीन सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सिंगरौली जिले में 4375 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई जिसमें से 19 के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। इन सेम्पलों में 12 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग में अब तक 16 हजार 169 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई जिसमें से 4 के सेम्पल जांच हेतु भेजे गए। जिसमें से दो के सेम्पल निगेटिव आये हैं। शहडोल जिले में 4692 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई जिसमें से 4 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। अब तक दो सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। अनूपपुर जिले में 5965 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई है। उमरिया जिले में 5512 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »