Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पूर्व डीएसपी रामबहादुर शर्मा ने किसानों को वितरित किए मास्क व बताए हाथ धोने के नियम,कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिर्पोट

देवतालाब – देश में घातक कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु देवतालाब क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राम बहादुर शर्मा के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क बांटने का पुनीत कार्य शुरू किया गया है।ग्राम पंचायत घुघुरी अंतर्गत रामवन टोला घुघुरी,आदिवासी टोला घुघुरी, आदिवासी टोला मढ़ा,हरिजन बस्ती घुघुरी, चौका एवं सोनबरसा में घर घर जाकर प्रत्येक सदस्य को मास्क एवं साबुन की टिकिया प्रदान की जा रही है।इसके साथ ही हाथ धुलाई की विधि,मास्क लगाने का तरीका एवं कोरोना जैसे वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां बताई जा रही हैं।उक्त जागरूकता कार्यक्रम में डोर टू डोर सघन संपर्क करते हुए रामबहादुर शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में घातक रोना वायरस के संक्रमण से बचाव व चेन तोड़ने हेतु लॉकडाउन का पालन करना आवश्यक है।किसान भाई एवम् बहन सामाजिक कार्यक्रम व भीड़ वाले स्थान पर ना जाए।गर्म पानी पिए सर्दी जुकाम सूखी खांसी या बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह ले।हाथ को साबुन से 30 सेकंड तक दिन में अनेक बार धोएं।साथ ही 3 से 4 फुट का आपसी सामाजिक अंतर रखें।मुंह तथा आंखों में बार-बार हाथ ना लगाये।बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर जाते समय मुंह और नाक को कपड़े या मास्क लगाकर निकले।इसके अलावा अपने परिवेश में कोई भी व्यक्ति बाहर से या किसी महानगर से आता है तो उसकी सूचना तुरंत ग्राम पंचायत सचिव अथवा पुलिस को देने का कष्ट करें।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूर्व डीएसपी के द्वारा उनके प्रतिष्ठान कृष्णा फिलिंग स्टेशन घुघुरी में भी सिनेटाइजेशन एवं मास्क वितरण किया जा रहा है।कोरोना योध्दा के रूप में सहयोगी तेज प्रताप तिवारी,दिवाकर तिवारी ,रामसुशील तिवारी रामनरेश मिश्रा उपस्थित रहे।

प्रमोद सिंह सेंगर, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स मऊगंज

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »