Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करायें – मुख्यमंत्री,कुंण्डेश्वर टाइम्स सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 06 अप्रैल 2020. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर तथा पुलिस अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को कठोरता से लागू करें। किसी भी जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण किसी भी स्थिति में बढ़ने न पाये। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें। जिन व्यक्तियों ने कोरोना का संक्रमण होने अथवा विदेश यात्रा की बात छिपाई है उनका यह कार्य आम जनता के प्राण को संकट में डालने का प्रयास है। इनके विरूद्ध भी उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें। कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सामाजिक दूरी बनाये रखना है। तभी कोरोना की चैन टूटेगी। मुख्यमंत्री ने भोपाल, इंदौर तथा उज्जैन जिले के कलेक्टरों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संकट बहुत बड़ा और गहरा है। इसकी लड़ाई लंबी हो सकती है। पूरे प्रदेश में प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने मिशन मोड पर कोरोना से बचाव का शानदार कार्य किया है। कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इनके उपचार की उचित व्यवस्था करें। सभी कलेक्टर पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके कार्य स्थल के आसपास ही आवास तथा भोजन की व्यवस्था करें। नर्स एवं अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मियों को आने-जाने की भी व्यवस्था करायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल सेंटर में मिलने वाली सूचनाओं पर तत्परता से कार्यवाही करें। भोजन तथा राशन के संबंध में प्राप्त संदेशों पर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करें। अभी तक पूरे प्रदेश में उपचार तथा भोजन वितरण की संतोषजनक व्यवस्था है। प्रतिदिन चार लाख 25 हजार से अधिक भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं। इसमें स्वयं सेवी संस्थाएं भी अच्छा सहयोग दे रही हैं। लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित रखें। जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी करने वालों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें। प्रत्येक जिले में आपदा प्रबंधन दल तत्काल गठित कर लें। मुख्यमंत्री ने उपचार व्यवस्था तथा दवाओं की आपूर्ति के संबंध में निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव, आईजी चंचल शेखर, कलेक्टर बसंत कुर्रे, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक आबिद खान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा, एडीएम इला तिवारी, संयुक्त आयुक्त पीसी शर्मा तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »