Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोविड-19 की रोकथाम के लिए पैरालीगल वालेंटियर्स तैनात,कुंण्डेश्वर टाइम्स सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 06 अप्रैल 2020. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा में कार्यरत 12 पैरालीगल वालेंटियर्स को कोविड-19 की रोकथाम के लिए तैनात किया गया है। ये वालेंटियर्स कोविड-19 की रोकथाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरूण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण आज वैश्विक संकट पैदा हो गया है। प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य है कि इस महामारी को रोकने में अपने दायित्व का निर्वहन करे। नागरिक अपने घरों में ही रहें। शासकीय सेवक जो इस समय वायरस की रोकथाम में लगे हुए हैं वह भी दूरी बनाकर अपनी सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स स्वप्रेरणा से समाज के लिए कार्य करते रहे हैं और आज भी समाज की सुरक्षा के लिए रात-दिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राघवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर स्तर पर लोगों को यथा संभव मदद पहुंचाए और इसके लिए पैरालीगल वालेंटियर्स सशक्त माध्यम हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से डॉ. विवेक द्विवेदी ने पैरालीगल वालेण्टियर्स की सूची सौंपते हुए कहा कि ये वालेंटियर्स अपनी सेवा के दौरान अध्यक्ष एवं सचिव के सम्पर्क में रहेंगे तथा जिला न्यायालय और जिला प्रशासन के बीच सेतु का भी काम करेंगे।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »