Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खेत में अचानक लगी आग फसल जलकर हुई खाक,मामला देवतालाब के पताई दसरथ गांव का, कुंण्डेश्वर टाइम्स सह.सम्पादक विकास भारद्वाज की रिर्पोट

देवतालाब(नि०प्र०),कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन से जहां, किसान पहले से ही त्रस्त थे।वहीं अब प्रकृति की लीला ने भी उनके जख्मों पर नमक छिड़कना शुरू कर दिया है।लौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पताई बिशेषर के पताई दशरथ गांव में किसान सुख पति प्रसाद शुक्ला के खेत में अचानक दोपहर तीन बजे के लगभग आग लग गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं की फसल कटाई करने के बाद खेत में ही रख दी गई थी वही फसल को खलिहान में लाने का कार्य जारी था।लॉक डाउन की वजह से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आग में काबू पाना किसान के लिए मुश्किलें खड़ा कर गया।हालांकि घंटों जद्दोजहद करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।इस दौरान किसान की लगभग आधे एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।गनीमत यह रही की अन्य खेतों में आग फैलने के पहले ही अग्नि तांडव पर काबू पा लिया गया अन्यथा आसपास के खेतों में आग फैलने पर समूचे गांव की फसल जलकर खाक हो जाती। किसान के फसल की कीमत लगभग बीस से पच्चीस हजार आंकी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार आग का कारण 11,000 मेगावाट के बिजली तार से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गर्मी के दिनों में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।कभी किसानों की फसल खेत में जलकर खाक होती है तो वहीं कभी खलिहान में आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं।इन घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यकता है बिजली विभाग द्वारा बिजली तार का उचित रख-रखाव किया जाए।
गौरतलब है किसान सुख पति प्रसाद शुक्ला पिता पारसनाथ शुक्ला का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। फसल नष्ट होने के कारण परिवार पर भरण पोषण का संकट मंडरा रहा है।ग्रामीण जनों ने उक्त परिवार को शासन से उचित सहायता मुहैया कराने की अपील की है।

विकास भारद्वाज, सह.सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »