Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता हजारीलाल रघुवंशी का दुखद निधन

भोपाल। अखिल भारतीय रघुवंशी( क्षत्रिय) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री हजारीलाल रघुवंशी का आज दोपहर में दुखद निधन हो गया।
      श्री रघुवंशी पूर्व कांग्रेस विधायक श्री ओम प्रकाश रघुवंशी तथा होशंगाबाद जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदेव सिंह रघुवंशी के पिता थे। श्री रघुवंशी पिछले कुछ माह से  बीमार चल रहे थे। आज प्रातः उनके निज निवास पांच  नूपुर कुंज अरेरा कॉलोनी में तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां उन्होंने आज  दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री रघुवंशी का पार्थिव शरीर आज शाम को सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद ले जाया जाएगा तथा कल सुबह आवली  नर्मदा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 श्री रघुवंशी के निधन पर अखिल भारतीय रघुवंशी (क्षत्रिय)  महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री उमाशंकर रघुवंशी कार्यकारी अध्यक्ष  श्री पीएस रघु प्रदेश अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी तथा कोषाध्यक्ष श्री शिववरण सिंह रघुवंशी  ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहां है कि रघुवंशी समाज के लिए उनका जो योगदान रहा तथा  अविभाजित मध्य प्रदेश के विकास और आम लोगों की उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री रघुवंशी के निधन से रघुवंशी समाज  को अपूर्ण क्षति हुई है।  संपूर्ण रघुवंशी समाज इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, उन्हें अपने चरण कमलों में स्थान दे और उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »