Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा जिले के बाहर से आया प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को होम क्वारेंटाइन करेगा – कलेक्टर बसंत कुर्रे

रीवा – कोरोना वायरस महामारी संक्रमण के प्रसार को देखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर निर्देश दिए गए हैं कि रीवा जिले में बाहर एवं दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सूचना ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को तथा नगरीय क्षेत्र में संबंधित पुलिस थाने में दूरभाष या मोबाइल से देना होगा।
बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति तथा परिवार को अनिवार्यत: होम क्वारेंटाइन करना होगा तथा 28 दिन की अवधि तक वह अपने घर से नहीं निकलेगा। जिले के बाहर से आये प्रवासी मुख्यत: राजस्थान राज्य के भीलवाड़ा, दिल्ली, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, खरगौन, बड़वानी, विदिशा, छिंदवाड़ा, बैतूल एवं अन्य जिलों या राज्यों से आने वाले प्रवासियों को कोरोना कंट्रोल हेतु स्थापित दूरभाष नम्बर 07662-255142, जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 07662-226888, नगर निगम कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07662-254658 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 7049122399 पर अपनी सूचना दर्ज करायेंगे। रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा उनके घर में भेंट करने पर स्वयं को परीक्षण हेतु प्रस्तुत करना होगा। होम क्वारेंटाइन हेतु आदेशित कोई भी व्यक्ति घर से बाहर घूमते पाये जाने पर या ऐसा कोई व्यक्ति मेडिकल स्क्रीनिंग, सम्पर्क अनुरेखण में सहयोग नहीं करता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 269 एवं 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
रीवा क्षेत्र में निवासरत समस्त व्यक्तियों को उनके सम्पर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पता, फोन नम्बर नोट करने की सलाह दी जाती है। इस हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि चलित वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से उक्त आदेश का एनाउंसमेंट कराना सुनिश्चित करें। जनपद पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त आदेश की ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करायें।

सुरेन्द्र कुसमाकर”श्रीमाली”प्रधान सम्पादक
कुंण्डेश्वर टाइम्स वेव पोर्टल

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »