Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

व्यवस्था बनाये रखने के लिए 12 पेट्रोल पंप को चालू रखने के कलेक्टर रीवा ने दिऐ आदेश

रीवा 09 अप्रैल 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कोरोना वायरस से बचाव, लॉकडाउन का पालन कराने स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक वाहनों के उपयोग के लिए 12 पेट्रोल पंपों को चालू रखने के आदेश दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार रघु अमृत पेट्रोल पंप डभौरा, उदय किसान सेवा केन्द्र लौर, श्याम बिहारी किसान सेवा केन्द्र चाकघाट, भैयालाल फिलिंग स्टेशन जवा, शारदा माता पेट्रोल पंप परासी गढ़, न्यू रीवा सर्विस स्टेशन नया बस स्टैण्ड रीवा, पाण्डेय फिलिंग स्टेशन सेमरिया तथा श्री राम फिलिंग स्टेशन मनगवां को केवल पुलिस विभाग रीवा तथा सभी शासकीय वाहनों को पेट्रोल तथा डीजल देने के लिए अधिकृत किया गया है। इनके द्वारा अन्य किसी वाहन को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जायेगा।
जारी आदेश के अनुसार सतनाम फिलिंग स्टेशन, बाणसागर रीवा को सभी शासकीय वाहनों तथा एसडीएम एवं तहसीलदार हुजूर के वाहनों को ईधन देने के लिए अधिकृत किया गया। दुर्गा फिलिंग स्टेशन नईगढ़ी को केवल शासकीय वाहनों के लिए ईधन देने की अनुमति दी गयी है। जरहा फिल्म स्टेशन मनगवां तथा सिंह फिलिंग स्टेशन लालगांव को सभी वाहनों को डीजल एवं पेट्रोल की विक्री की अनुमति दी गयी है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »