Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हर व्यक्ति घर से बाहर निकलते समय मास्क अनिवार्य रूप से पहने – कमिश्नर डा. भार्गव

सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क अथवा फेसकव्हर लगाये जाने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

रीवा 09 अप्रैल 2020. शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क तथा फेसकव्हर आवश्यक रूप से पहने के निर्देश जारी किये गये हैं। इस संबंध में रीवा तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किये हैं । उन्होंने कहा है कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। हर व्यक्ति के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क अथवा फेसकव्हर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। इसका कठोरता से पालन सुनिश्चित करायें। इसका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897, मध्यप्रदेश महामारी रोग कोविड-19 नियम तथा मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ अधिनियम 1949 की धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करें। 
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए दोनों संभागों के सभी जिलों में टोटल लॉकडाउन लागू किया गया है। इस अवधि में अति आवश्यक कार्य होने पर ही कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकले घर बाहर निकलते समय हर व्यक्ति मास्क अथवा फेसकव्हर अनिवार्य रूप से लगाये। उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि आमजनता की सुरक्षा के लिए यह आदेश लागू किया गया है। इसका हर व्यक्ति पालन सुनिश्चित करें। सभी व्यक्ति बाजार में मिलने वाले तीन लेयर के मास्क अथवा घर में बनाये गये तीन लेयर के फेसकव्हर का उपयोग कर सकते हैं। घर में बनाये गये मास्क को साबुन से धोकर तथा प्रेस करके पुन: उपयोग में लगाया जा सकता है। मास्क उपलब्ध न होने पर सूती, गमछे, रूमाल, दुपट्टे आदि का उपयोग भी फेसकव्हर के रूप में किया जा सकता है। एक बार उपयोग करने के बाद इन्हें साबुन से अच्छी तरह से धोएं। बिना मास्क अथवा फेसकव्हर लगाकर घर से बाहर जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही जायेगी। जनहित में लागू किये गये प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करें।
सुरेन्द्र कुसमाकर”श्रीमाली”प्रधान सम्पादक

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »