Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दमोह जिला आगामी 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा- कलेक्टर तरूण राठी,जनप्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया निर्णय

राशन, फल, सब्जी के ठेलो को अनुमति रहेगी,फेरी वाले फेरी लगाकर लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे

दमोह : – जिले में आगामी 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉक डाउन किया जाएगा। राशन, फल, सब्जी के ठेलो को अनुमति रहेगी, फेरी वाले फेरी लगाकर लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
आज जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया की आगामी 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉक डाउन किया जाये। यह नई व्यवस्था है, शहरवासियों से आग्रह किया गया इस व्यवस्था को सुचारू रूप से प्रारंभ होने में कुछ समय लग सकता है, सभी हमें सहयोग करें, यह व्यवस्था हम सब की सुरक्षा के लिए ही है, हम जितना घरों में रहेंगे, उतना हम कोरोना संक्रमण से बच सकेंगे।
कलेक्टर श्री राठी ने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस जरूरी है। उन्होंने कहा संक्रमित व्यक्ति किसी के संपर्क में आये, उनकों खोजकर क्वारंटीन करना होगा। एक व्यक्ति के संपर्क को खोजपाना भी कठिन होता है। श्री राठी ने कहा इसीलिए घर में रहने से सीमा घर तक ही सीमित हो जायेगी।
इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने कहा कल और आज सम्पूर्ण लॉक डाउन सफल रहा। कल 4 थानों का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा 144 उल्लंघन के 700 प्रकरण बनाये गये हैं, तथा 150 से अधिक वाहन जप्त किये गये है। उन्होंने कहा पुलिस गांव-गांव संपर्क कर लोगों को जागृत कर रही है। श्री चौहान ने कहा मूवमेंट कम होगा तो यह जनहित में और इसे लोग समझ भी रहे है। उन्होंने कहा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है तथा आने वाले दिन भी ऐसी ही व्यवस्था रहेगी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, विधायक राहुल सिंह, विधायक पीएल तंतुवाय, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव, रमन खत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, सतीश जैन कल्लन भैया, आशुतोष शर्मा ने भी अपने सुझाव रखें। बैठक में तय किया गया 14 तक लॉक डाउन रहेगा।
बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव-सराहना के साथ ताली भी बजाई गई
आयोजित बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पंचायत विभाग तथा इस अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया और सभी के लिए ताली भी बजाकर स्वागत किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने सभी के कार्यो और योगदान की सराहना की।

मोहन पटेल, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »