Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मऊगंज जनपद पंचायत अंतर्गत जारी है सैनिटाइजर का छिड़काव एवं जागरूकता अभियान,कुंण्डेश्वर टाइम्स डिप्टी हेड विकास भारद्वाज की रिर्पोट

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने हेतु पूरा विश्व तरह-तरह के इंतज़ाम कर रहा है।मानव प्रजाति पूरे तरीके से घरों में कैद हो गई है तो वहीं स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, मीडिया विभिन्न विभागों के लोग समेत सामाजिक कार्यकर्ता इस अदृश्य दुश्मन से युद्ध कर रहे हैं।गौरतलब है कि मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलहाई खुर्द में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।कोरोना जैसी भीषण महामारी से निपटने हेतु अब ग्राम पंचायत स्तर में भी मुहिम तूल पकड़ती हुई नजर आ रही हैं।इस दौरान ग्राम पंचायत अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों समेत घर-घर जाकर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।जनपद पंचायत मऊगंज के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस०के०मिश्रा के निर्देशन में बेलहाई खुर्द ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक,सीएमसीएलडीपी छात्र विकास पाठक के द्वारा घर घर जाकर जहां एक ओर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पाण्डेय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी सामाजिक दूरी बनाए रखें एवं स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें।इसके साथ ही यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या होती है तो तुरंत ग्राम पंचायत या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

विकास भारद्वाज, डिप्टी हेड कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »