Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन संस्था की राष्ट्रव्यापी मुहिम,कुंण्डेश्वर टाइम्स डिप्टी हेड विकास भारद्वाज की स्पेशल रिर्पोट

कुंण्डेश्वर टाइम्स – करोना वायरस कि इस वैश्विक महामारी की महाविभीषिका पर जहां पूरे देश सहित रीवा भी लॉकडाउन है और जहां शासन-प्रशासन लोगों के हित के लिए लगातार हर संभव प्रयासरत है। उस समय कुछ सामाजिक संस्थाएं भी अपनी तरफ से इस महाविभीषिका पर लोगों की मदद करने पर पीछे नहीं हट रही है।
इसी क्रम में डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन नामक संस्था Covid19 Digital Emergency Relief Program {CDERP} के द्वारा अपने केंद्रों के माध्यम से ( जो देश के 25 राज्य,175 जिला एवं 375 केंद्रों) सीमित संसाधनों के वावजूद समुदाय में जागरूकता के साथ-साथ मास्क वितरण, राशन, खाने की सामग्री आदि पहुचाने का सराहनीय कार्य कर रही है।


देश भर में फैले संस्था के समाज सेवी कार्यकर्ता इस संकट में सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग और अपने तकनीकी ज्ञान एवं जानकारी के माध्यम से लोगो तक सही सूचनाओं के साथ-साथ निरंतर राहत सामग्री पहुचाने का कार्य कर रहे है।


डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन संस्था रीवा ईकाई के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर देवेंन्द्र द्विवेदी ने बताया की संस्था रीवा जिले के सभी 9 ब्लॉक में कार्य कर रही है, सभी 9 ब्लाकों में उनके ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं हर ब्लॉको मे 38-38 इंटरनेट साथियां यानी पूरे रीवा में टोटल 345 इंटरनेट साथिया और 9 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लगातार संस्था के निर्देशन में स्थानीय लोगों की मदद कर रहे हैं।
रीवा ब्लॉक ग्राम पंचायत जोरी की रहने वाली इंटरनेट साथी शिवकुमारी कुशवाहा अपनी टीम के साथ मिलकर लगातार मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं, और स्थानीय ग्राम पंचायतों के साथ शासन-प्रशासन को भी मुहैया करा रही है। इसी तरह सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अपने-अपने ब्लॉको में मास्क, सैनिटाइजर व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्य भी कर रहे हैं।

विकास भारद्वाज, डिप्टी हेड कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »