Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम हेतु स्वंयसेवी संगठनों की होगी बड़ी भागीदारी,कलेक्टर बसंत कुर्रे

रीवा 13 अप्रैल 2020. नीति आयोग भारत सरकार एवं म.प्र. शासन ने निर्देशानुसार रीवा जिले में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु रीवा जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी। इस बावत कलेक्टर रीवा के निर्देशन में जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों की बैठक मोहन सभागार रीवा में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम रीवा सुश्री फरहीन खान ने की। बैठक के प्रारंभ करते हुए जिला नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय रीवा अनिल दुबे ने स्वयंसेवी संगठनों से अपेक्षा रखते हुए बताया कि स्वयंसेवी संस्थाएं विभिन्न धर्मों के प्रमुखों से समन्वय करते हुए लॉकडाउन में सहयोग करें। साथ ही दवाओं व भोजन सामग्री का वितरण, कोविड-19 के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी तथा बचाव के उपायों को जनता तक पहुंचायें। फेक न्यूज के प्रभाव को समाप्त करने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यों का प्रचार करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए फरहीन खान ने स्वंयसेवी संस्था प्रतिनिधियों से क्षेत्रवार कार्य योजना बनाकर कार्य करने का अनुरोध किया गया। साथ ही जरूरतमंद एवं समस्याग्रस्त व्यक्तियों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को देने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रवीण पाठक ने संस्थाओं द्वारा अभी तक किये गए कार्यों का विवरण लेते हुए संस्थाओं से अपने स्तर पर तैयार की गयी सामग्रियों के वितरण हेतु एक तय व्यवस्था बनाने का आग्रह किया गया। बैठक बाल श्रम परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक व सहायक नोडल अधिकारी संकल्प परौहा ने संस्थाओं की वार्डवार भागीदारी व भोजन वितरण में संलग्न संस्था प्रतिनिधियों परिषद के संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव व जिले में कार्यरत सक्रिय स्वंयसेवी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »