Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिले में कोरोना वायरस रोकथाम एवं बचाव हेतु कार्यवाही जारी,जिले में अभी तक नही मिला है कोरोना वायरस का एक भी रोगी,पन्ना कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो दिनेश गोस्वामी की रिर्पोट

पन्ना 13 अप्रैल 20/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित नोबल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में निरंतर कार्यवाही जारी है। इनमें विदेश से आए 08 लोगों को पूर्व से ही कम्युलेटिव किया गया है। बाहर से आए कुल 12020 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिले में अब तक 12020 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिले में कुल 1602 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन में रखा गया है। आज दिनांक को हास्पिटल आईसोलेशन में 2 मरीज भर्ती है। जिले में अब तक 65 नमूने लिए जाकर सभी जांच के लिए भेज गए थे इनमें 6 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इस प्रकार कुल 63 नमूने निगेटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन व्यक्तियों के परामर्श हेतु जिला चिकित्सालय में टेली मेडिसिन सेंटर स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07732-250680 एवं वाट्सअप नम्बर 9301269628 है। इस पर सम्पर्क स्थापित कर परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। जिला स्तर पर कोरोना कन्ट्रोल रूम स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07732-252009 एवं 253362 है। जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस पाॅजिटिव मरीज नही पाया गया है।

दिनेश गोस्वामी, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »