Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आबकारी विभाग ने घर में भट्टी से अवैध शराब बनाते और लहान , निर्माण सामग्री पकड़ी,अमानगंज से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो सरबेन्द्र सिंह यादव की रिर्पोट

देश में कोरोना महामारी के चलते जहाँ सभी शराब की दुकानें बंद है , वही पन्ना जिले में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की चाँदी हो गयी है । पहले ये लोग जंगल या सुदूर खेतों में चोरी छिपे कच्ची शराब बनाते थे । लेकिन लॉक डाउन के चलते इन्होंने अपने घर में ही कच्ची शराब की भट्टियां चालू कर दी है । पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी भगवान सिंह परिहार द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यवाईयाँ जारी है । आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहन्द्रा के पास ग्राम खैरी में घरों में बेड़िया समुदाय के लोगो द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है । आबकारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए थाना सिमरिया के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी में गोविंद बेड़िया पिता बृज मोहन बेड़िया के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली तो घर में ही भट्टी जलाकर अवैध रूप से महुए के लहान से कच्ची शराब बनाई जा रही है । मौके से लगभग 2 लीटर कच्ची शराब जो भट्टी पर बनाई जा रही थी, लगभग 150 किग्रा महुआ लहान, कच्ची शराब के निर्माण की सामग्री, भट्टी आदि मौके से जप्त की गई । जब्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 3500 रुपये है । महुए के लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया । आरोपी गोविंद बेड़िया को मौके से गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया । इस कार्यवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आरक्षक देवधर शर्मा, नरेंद्र यादव शामिल रहे । आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि आगे भी अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।

सरबेन्द्र सिंह यादव, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स अमानगंज

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »