Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कोरोना के सफाई योद्धाओं का बढ़ाया हौसला स्वच्छता सभ्य समाज की जननी है – कमिश्नर डॉ. भार्गव

रीवा तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर एवं नगर पालिक निगम रीवा के प्रशासक डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने आज नगर निगम रीवा के सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया। शहर के सफाई गोदाम में कोरोना के सफाई योद्धाओं का ताली बजाकर सम्मान किया गया तथा अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि स्वच्छता सभ्य समाज की जननी है। स्वच्छता पवित्रता को सृजित करती है। पवित्रता से सकारात्मक चिंतन का मार्ग प्रशस्त होता है जिससे स्वस्थ वातावरण एवं स्वस्थ समाज के साथ स्वस्थ मानसिकता का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि रीवा शहर के कोरोना सफाई योद्धाओं की टीम भावना एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण के कारण ही शहर में स्वच्छता है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति का न मिलना कोरोना योद्धाओं के धैर्य, संकल्प, साहस और अनुशासन से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव रखें क्योंकि यही हमारे वास्तविक योद्धा हैं जो विषम परिस्थितियों में भी जोखिम भरे वातावरण में अपना कार्य पूरी निष्ठा व समर्पण से कर रहे हैं। सफाई योद्धा नगर एवं शहर की गंदगी को दूर कर समाज को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने एवं इसकी श्रंखला को तोड़ने में कोरोना योद्धाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर निगम आयुक्त अर्पित वर्मा सहित उपायुक्त एपी शुक्ला व एसके पाण्डेय तथा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई योद्धाओं का करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »