Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा तथा शहडोल संभाग में आईसीएमआर के मापदण्डों के अनुसार हो रही है जांच – कमिश्नर

रीवा तथा शहडोल संभागों में एक लाख से अधिक व्यक्तियों की हुई मेडिकल जांच

रीवा 18 अप्रैल 2020. रीवा तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने दोनों संभागों में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव संबंध में बताया कि दोनों संभागों में इण्डियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कोरोना के संदिग्ध रोगियों की जांच की जा रही है। दोनों संभागों में अब तक एक लाख 7017 व्यक्तियों के नमूनों की जांच की गई है। इनमें रीवा संभाग में अभी तक 65 हजार 494 व्यक्तियों की जांच की गई है। इनमें संदिग्ध पाये गये 291 प्रकरणों में जांच के लिए सेम्पल भेजे गए जिनमें से 254 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। शेष की रिपोर्ट शीघ्र ही प्राप्त होगी। शहडोल संभाग में 41 हजार 527 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की गई। इनमें से 118 के सेम्पल भेजे गए। जिनमें से 108 सेम्पल जांच के बाद निगेटिव पाये गये हैं। 10 सेम्पल की जांच के परिणाम अभी शेष हैं।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने बताया कि जो व्यक्ति बाहर से रीवा तथा शहडोल संभाग के किसी भी जिले में आये हैं उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। इनकी नियमित चिकित्सा जांच की जाती है। रीवा संभाग में 39 हजार 158 तथा शहडोल संभाग में 25 हजार 832 व्यक्ति होम क्वारेंटाइन किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग तथा शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव तथा उपचार के संबंध में दिए गए निर्देशों का दोनों संभागों में कठोरता से पालन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों तथा कोरोना मरीज के सम्पर्क आने वाले सभी व्यक्तियों की भी जांच अनिवार्य रूप से करायी जा रही है। दोनों संभागों में अभी एक भी प्रकरण पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अथवा फेस कवर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। अधिक से अधिक समय घर पर रहने का प्रयास करें। अति आवश्यक सामग्री लेने के लिए यदि बाहर जाना पड़े तो सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमित अंतराल के बाद 20 सेकण्ड तक साबुन से हाथ धोयें अथवा सेनेटाइजर से हाथों का शुद्धिकरण करें। साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा उचित सावधानी बरतने पर कोरोना से संक्रमित 80 प्रतिशत रोगी बिना किसी दवा के स्वस्थ हो जाते हैं। जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज अथवा अन्य कोई गंभीर रोग होता है उन्हें ही कोरोना का संक्रमण होने पर जान का खतरा होता है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा है कि रीवा तथा शहडोल संभाग में स्वास्थ्य विभाग के समर्पित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कोरोना की जांच की जा रही है। इसके लिए आईसीएमआर द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। अब तक विदेश यात्रा से वापस लौटे 498 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की भी शत-प्रतिशत जांच की जा रही है। दोनों संभागों में हमारे मैदानी स्तर पर कर्मवीर योद्धा सतत अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। लॉकडाउन का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »