Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वॉरियर इंस्पेक्टर देवेन्द्र चन्द्रवंशी के दुःखद निधन से पन्ना जिले में शोक की लहर,पन्ना से ब्यूरो दिनेश गोस्वामी के साथ राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

इंदौर में इलाज के दौरान शनिवार देर रात हार्ट अटैक से हुई मौत,कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 19 दिन पूर्व अस्पताल में कराया गया था भर्ती

इंस्पेक्टर चन्द्रवंशी पन्ना जिले के कई थानों में प्रभारी के रूप में दी थीं सेवाएं

पन्ना – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। इंदौर के जूनी थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी 45 वर्ष की शनिवार देर रात इलाज के दौरान स्थानीय अरविंदो अस्पताल में मौत हो गई। इंस्पेक्टर चन्द्रवंशी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें 19 दिन पहले इलाज के लिए स्थानीय अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उनकी दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं थी। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी लेकिन उसके पहले ही शनिवार देर रात्रि अचानक देवेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी मौत की वजह पल्मोनरी एम्बोलिज्म बताई है, जोकि एक तरह का हार्ट अटैक है। पन्ना जिले में आज सुबह जैसे ही लोग नींद से जागे और सुबह-सुबह यह दुखद समाचार मिला तो सबका दिल बैठ गया। जांबाज टीआई चन्द्रवंशी की असामयिक निधन की दुःखद खबर आने के बाद से जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में भी शोक की लहर व्याप्त है। पन्ना में आज दिन भर लोग सोशल मीडिया पर कोरोना योद्धा चन्द्रवंशी को श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते रहे। अधिकांश लोगों ने पन्ना जिले में उनके कार्यकाल से जुड़ीं यादें साझा करते हुए श्री चन्द्रवंशी को कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। पन्ना के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने भी उनके निधन गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंन कहा कि कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले श्री चन्द्रवंशी को पन्ना पुलिस परिवार की ओर से हम सभी नमन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में उपनिरीक्षक बने चन्द्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। शासकीय सेवा के शुरूआती वर्षों में वे पन्ना जिले में पदस्थ रहे हैं। जिले में करीब 3 वर्ष के कार्यकाल के दौरान देवेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने बृजपुर, रैपुरा, अजयगढ़, अमानगंज थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। विनम्र और मिलनसार स्वाभाव के चन्द्रवंशी ने अपनी कर्मठता एवं ईमानदारी से अल्प समय में ही जिले में आम लोगों के बीच एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी छवि बनाई थी। शायद इसीलिए उनकी मौत से पुलिस महकमे में जितना शोक है उतना ही शोक नागरिकों में भी देखा जा रहा है। कोरोना से जारी जंग में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले साहसी इंस्पेक्टर चन्द्रवंशी की मौत को प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है। पन्ना में उनके साथ काम करने वाले विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने बताया कि देवेन्द्र चन्द्रवंशी एक अच्छे पुलिस अधिकारी होने साथ-साथ साइबर एक्सपर्ट भी थे। पन्ना जिले में रहते हुए उन्होंने कई अहम मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बताते चलें कि इंदौर के जूनी थाना में निरीक्षक चन्द्रवंशी के साथ तैनात रहा एएसआई भी कोरोना संक्रमित है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में शनिवार तक कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या 881 तक पहुँच चुकी थी।

50 लाख मुआवजा और पत्नी को मिलेगी नौकरी

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंस्पेक्टर देवेन्द्र चन्द्रवंशी के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं देवेन्द्र चन्द्रवंशी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे कोरोना योद्धा बनकर कर्त्वनिष्ठा के साथ लोगों की सेवा में जुटे हुए थे। इस संकट की घड़ी में मेरे साथ पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में आर्थिक सहायता राशि और उनकी पत्नी सुषमा को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »