Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कमिश्नर डॉ. भार्गव ने वायरोलाजी रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लैबोरटरी का किया शुभारंभ,अब रीवा मे हो सकेगी कोविड 19 की जांच

अब कोरोना वायरस सेम्पल की 24 घण्टे के अंदर मिलेगी जांच रिपोर्ट

रीवा 20 अप्रैल 2020. रीवा और शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने आज संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में वायरोलाजी रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लैबोरटरी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर से स्वीकृति मिलने के बाद संभाग का पहला वायरोलाजी लैब संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण आवश्यकता को देखते हुए अल्पअवधि में इस लैबोरेटरी को समस्त मानकों को पूरा करते हुए अथक परिश्रम से तैयार किया गया है। 
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि वायरोलाजी लैब में आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार वायरस आईसोलशेन, आरएनए प्रोसेसिंग एवं मशीन का संचालन किया जायेगा। इससे कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीज का सेम्पल 24 घण्टे में प्राप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सेम्पल प्राप्त होने पर कोरोना मरीज की पुष्टि रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगी। इस लैब के विस्तार के द्वितीय चरण में सीबी-नाट मशीन से भी कोरोना जांच हो सके इसके प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संजय गांधी अस्पताल में वायरोलाजी रिसर्च डायग्नोस्टिक लैब की स्थापना होने से रीवा एवं शहडोल संभाग के कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच प्रारंभ हो गई है। लैब में प्रति दिवस 30 नमूनों की जांच कर वायरस के संक्रमण का पता लगाया जायेगा। अस्पताल में आईसोलेशन बेड सहित वेंटीलेटर एवं आईसीयू बेड आरक्षित किये गये हैं। बीमारी से बचाव के संबंधित उपकरण जैसे एन-95 मास्क, पर्सनल प्रोटेक्शन किट एवं सेनेटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोटेक्शन के लिए किट उपलब्ध करायी जाये। चिकित्सालय के मुख्य द्वार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हाथ धुलाने व सेनेटाइज करने की व्यवस्था की जाये। 
इस अवसर पर संजय गांधी महाविद्यालय के डीन डॉ. एपीएस गहरवार, अधीक्षक डॉ. पीके लखटकिया, माइक्रो बायोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश निगुड़गी, सीएमओ, डॉ. अतुल सिंह एवं डॉ. यत्नेश त्रिपाठी मौजूद थे।
अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »