Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने में अग्रणी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका गांव में ही लोगों को घरों में मिल रही है भुगतान की सुविधा

रीवा 22 अप्रैल 2020. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा इसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा रही है। जहां एक ओर जन जागरण कार्यक्रम द्वारा लोगों को संक्रमण से बचाव की समझाइश दी जा रही है वहीं दूसरी ओर मास्क के प्रयोग व हाथों की सफाई करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। बैंक की शाखाओं द्वारा बैंकों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गांव में ही बैंक मित्र व कियोस्क के माध्यम से लोगों को उनके घर में ही भुगतान की सुविधा मुहैया करायी जा रहा है। मशीन के माध्यम से वायरस न फैले इस हेतु सेनेटाइजेशन का भी ध्यान रखा जा रहा है।
अग्रणी जिला प्रबंधक रश्मेन्द्र सक्सेना ने बताया कि यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मास्क के निर्माण का कार्य प्रारंभ कराकर ग्राहकों व स्टाफ के बीच में इसका वितरण किया गया। जिले की सभी 30 शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों के हाथ सेनेटाइज कराए जाते हैं। शिल्पी प्लाजा शाखा के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए बैंक शाखाओं के सामने टेंट की व्यवस्था की गई है ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के समय आराम से खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर सकें।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »