Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोटा से विद्यार्थियों को लेकर आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त,कलेक्टर रीवा ने जारी किए आदेश

रीवा 22 अप्रैल 2020. जिले के छात्र जो कोटा राजस्थान में रहकर आईआईटी, मेडिकल एवं अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं वह लॉकडाउन के कारण वहां फंस गये हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप के कारण इन विद्यार्थियों को विशेष बसों से रीवा लाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बसंत कुर्रे ने विद्यार्थियों को लेकर आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं जो संबंधित बसों के वाहन चालकों से समन्वय स्थापित कर बसों के आगमन की सतत निगरानी रखेंगे तथा आगमन स्थल पर उपस्थित रहकर बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करायेंगे। नोडल अधिकारी रवि श्रीवास्तव तहसीलदार सेमरिया के साथ शरद सिंह कार्यपालन यंत्री, बीबीएस चौहान उप संचालक, योगेश पाठक सहायक संचालक, वसीम खान कार्यपालन यंत्री, रत्नेश दीक्षित जिला खनिज अधिकारी, यशवंत घनोरा सहायक आयुक्त, सीएल सोनी सहायक संचालक, यूबी तिवारी महाप्रबंधक, पीएल मिश्रा सहायक संचालक, अनुज प्रताप सिंह कार्यपालन यंत्री, अभय सिंह परस्ते सहायक पंजीयक, सुधीर बांडा डीपीसी, दीपक आर्मो कार्यपालन यंत्री एवं शिवेन्द्र सिंह सहायक संचालक को कोटा से आ रही बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री एनपी पाठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी को रिजर्व में रखा गया है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »