Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लाॅकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर पन्ना में हमले का प्रयास,संकट के समय कोरोना वारियर्स से दुर्व्यवहार की घटना से तनाव,पन्ना से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो दिनेश गोस्वामी के साथ राजेन्द्र सिंह लोधी की खास रिर्पोट

दो सगे भाईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मामला

जिन पर फूल बरसा रहा है देश उन पर हमले कोशिश कर पन्ना को किया शर्मिंदा

आसामाजिक तत्वों के कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर जनमानस ने की कड़ी भर्त्सना

पन्ना – पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे नोवल कोरोना वायरस से मानवता को बचाने के लिये अपने जीवन की परवाह किये बगैर फ्रंट लाईन पर खड़े होकर कोरोना से जंग लड़ रहे वॉरियर्स का प्रदेश और देश सहित पूरी दुनिया में लोग सम्मान कर रहे है। लेकिन अपवाद स्वरुप कुछ ऐसे भी लोग हर जगह मौजूद है जो कि कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढाने के बजाय उन पर हमले कर अथवा उन्हें असहयोग करके कोरोना के खिलाफ जारी जंग में मानवता की जीत में मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। पिछले दिनों देश के अनेक हिस्सों में कोरोना वारियर्स के साथ आभद्रता और हमले की कई चिंताजनक घटनायें सामने आईं है। जिनमें से कुछ पर नेताओं और खबरिया चैनलों ने अपनी सुविधानुसार काफी चर्चा की और कुछ को नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय आईटी सेल के दिहाड़ियों ने इसी ट्रेंड को चलाते हुए जमकर कुछेक असमाजिक तत्वों के कृत्यों को लेकर सोशल मीडिया पर भी आईटी सेल ने ख़ास धार्मिक पहचान के लोगों को सामूहिक रूप से निशाना बनाया गया। संकट के समय इस तरह की संकीर्ण सोच और सियासत के छिछलेपन ने कोरोना के खिलाफ देशवाशियों की एकजुटता घटनाओं को लेकर चैनलों में संकट की घड़ी में हमारा सिर शर्मा से नीचे झुक गया है। ऐसी ही एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम प्रकाश में आई है। जहां लाॅक डाउन का पालन कराने के दौरान दो सगे भाईयों टिविंकल लखेरा और उसके भाई बाॅबी से पुलिस टीम पर सब्बल से हमला करने का प्रयास किया गया। यह सनसनीखेज घटना पन्ना शहर के हद्य स्थल कहलाने वाले किशोर जी मंदिर चैराहे की है। शुक्रवार 24 अपैल की शाम तकरीबन 7ः30 बजे पन्ना नगर निरीक्षक हमराही पुलिस बल के साथ शासकीय वाहन से नगर का गस्त करते हुये लाॅक डाउन का जायजा ले रहे थे तभी किशोर जी मंदिर के सामने दो युवक घर के बाहर बगैर मास्क लगाये बैठे थे। पुलिस टीम की जैसे ही उन पर नजर पड़ी तभी दोनो को घर के अंदर जाने और मास्क लगा कर जरूरी कार्य पर ही बाहर निकलने की समझाईश दी गई। इस दौरान टिविंकल लखेरा और उसका भाई बाॅबी शंकर लखेरा पुत्र पुरूषोत्तम लखेरा अचानक पुलिस टीम पर भडक उठे और गालियां देते हुये घर के अंदर से सब्बल ला कर मारने के लिये दौड़े। मौके की नजाकत को देखते हुये आनन-फानन काॅल कर अतिरिक्ति पुलिस बल को बुलाया गया और फिर दोनो भाईयों को दबोच कर पुलिसकर्मी अपने साथ थाना ले गये। इस घटना पर प्रधान आरक्षक चालक एम.एल. कोल की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने हमलावर टिविंकल लखेरा और उसका भाई बाॅबी लखेरा के विरूद्व अपराध क्रमांक-367/20 धारा 353, 188, 34 आईपीसी 51 (बी), 71 (1) ए महामारी अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद से पन्ना नगर के लोगो में दोनो युवको की करतूत को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »