Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतना में अलर्ट, बाजार खोलने का आदेश निरस्त,रीवा में डॉक्टर सिंघल के पॉजिटिव होने पर सतना में अलर्ट,सतना से कुंण्डेश्वर टाइम्स के लिए राकेश पोद्दार की रिर्पोट

सतना। ग्रीन जोन पर रहे सतना को शनिवार को खुशखबरी मिली और कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाजार गुलजार होने का आदेश जारी कर दिया।इस बीच व्यापारी रविवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने का तानाबाना बुन ही रहे थे कि रीवा में डॉक्टर सिंघल के कोरोना पॉजिटिव होने तथा सतना में सतना सीमेंट वर्क्स में कार्यरत उनके साले ए के अग्रवाल को जिला अस्पताल में आइसोलेट कराए जाने के बाद सतना में अलर्ट हो गया और बाजार गुलजार करने का आदेश 4 घंटे बाद निरस्त कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला

रीवा में रहने वाले डॉक्टर सिंघल पिछले दिनों सतना आए थे। उनका साला एक ही अग्रवाल सतना सीमेंट वर्क्स में इंजीनियर है। डॉक्टर सिंघल साले के सरकारी निवास पर रुके थे उसके बाद दोनों लोग सोनोग्राफी कराने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली में डॉक्टर सिंघल के सोनोग्राफी कराने के बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया। इसके बाद यह पता किया गया कि उनके साथ दिल्ली कौन गया था जब यह पता चला कि सतना के ए के अग्रवाल गए थे तो सतना में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया और एक ही अग्रवाल को उनके निवास पर पहुंची मेडिकल टीम ने जिला अस्पताल लाकर आइसोलेट करा दिया।इसके बाद प्रशासन को बाजार खोलने का आदेश निरस्त करना पड़ा।

पहले क्या हुआ था बैठक में

पहले बताया गया था कि रविवार से बाजार शर्तों के साथ गुलजार होगा।इस दौरान सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुलेगी। इसमें वही दुकानें होंगी जो शॉप एक्ट के तहत पंजीकृत है। इस दौरान बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसी प्रकार मालवाहक वाहनों का प्रवेश 8 बजे के पहले होगा और निकासी दोपहर 2 बजे के बाद होगी।इस आशय का फैसला शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया।
कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संकट प्रबंधन समूह की बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से लॉकडाउन के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोलने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर व्यापारियों के सुझाव लिए गए। बैठक में सासंद गणेश सिंह, विधायक रामखेलावन पटेल, पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋजु बाफना, आयुक्त नगर निगम अमनबीर सिंह बैस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एसडीएम पीएस त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर एपी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एके अवधिया सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राकेश कुमार पोद्दार, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स सतना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »