Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अन्य प्रदेशों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को लाने की व्यवस्था के निर्देश कमिश्नर डॉ. भार्गव ने रीवा एवं शहडोल संभाग के कलेक्टरों को दिए निर्देश

रीवा 26 अप्रैल 2020. रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे दोनों संभागोंके मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा है कि प्रदेश के किस जिले के मजदूर अन्य प्रदेशों में किस जिले में रूके हुए हैं उसकी जानकारी से राज्य समन्वयक अधिकारी को अवगत कराया जाये। अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों की जानकारी मैपआईटी व जिला कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री मजदूर सहायता योजना के अंतर्गत संधारित की है उसे अपर प्रमुख सचिव श्री आईपी केशरी अथवा प्रमुख सचिव संजय दुबे को उपलब्ध करायी जाये। मैपआईटी के द्वारा ई-पास व्यवस्था के लिए संचालित पोर्टल में भी प्रदेश के बाहर ऐसे मजदूर जो प्रदेश में वापस आने के लिए इच्छुक हैं उनके पंजीयन की व्यवस्था का प्रावधान किया जाये। इसके अतिरिक्त ऐसे निवासी राज्य नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 0755-241180 पर भी सूचना दे सकेंगे।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने बताया कि गुजरात, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश द्वारा वहाँ की बसों से मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे समस्त नागरिक जो अन्य प्रदेशों से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे उनकी मध्यप्रदेश की सीमा पर संबंधित जिले के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, विश्राम व भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर उपरोक्त क्रियान्वयन में परिवहन, भोजन या अन्य सुविधाओं के लिए एसडीआरएफ से भुगतान करेंगे तथा अन्य शहरों में आने वाले मजदूरों की संख्या को उस राज्य के नोडल अधिकारी से समन्वय कर रेगुलेट करेंगे ताकि बार्डर पर व्यवस्था बनी रहे।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »