Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गैस एजेंसियों द्वारा अनियमिततायें किये जाने पर की गई सिलेण्डरों की जप्ती,कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रीवा 30 अप्रैल 2020. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जिले की गैस एजेंसियों की जांच करायी गई। जांच में गैस एजेंसियों के प्रोपराइटरों द्वारा होम डिलेवरी नहीं करना, निर्धारित दर से अधिक कीमत में गैस रिफिल प्रदाय करना, गैस रिफिल की रसीद अथवा बिल न देना, स्टाक पंजी अद्यतन नहीं रखना, मूल्य सूची बोर्ड का संधारण नहीं करना जैसी अनियमितता पाये जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय वितरण अधिनियम) आदेश के उल्लंघन पर गैस एजेंसियों से सिलेण्डरों की जप्ती की गई है। इन अनियमितताओं पर कलेक्टर बसंत कुर्रे द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित गैस एजेंसियों के प्रोपराइटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि गैस एजेंसी मे. कामना इन्टरप्राइजेज (एचपीसीएल) बैकुंठपुर के प्रोपराइटर एवं प्रबंधक से 17.78 लाख रूपये की कीमत के भरे एवं खाली सिलेण्डर जप्त किये गये हैं। वहीं मे. नईगढ़ी इण्डेन ग्रामीण वितरक (आईओसीएल) नईगढ़ी के प्रोपराइटर से 12.21 लाख रूपये की कीमत के, मे पडरिया इण्डेन ग्रामीण वितरक (आईओसीएल) पडरिया (रायपुर कर्चुलियान के) प्रोपराइटर से 11.71 लाख रूपये की कीमत के तथा मे. शारदा इण्डेन गैस एजेन्सी हनुमना से 15.80 लाख रूपये की कीमत के भरे एवं खाली गैस सिलेण्डर जप्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मे. वर्तिका गैस एजेन्सी रीवा द्वारा लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को होम डिलेवरी नहीं किये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »