Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर श्री कुर्रे ने व्यापारियों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने शहर के विभिन्न स्थानों का लिया जायजा
मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की दी समझाइस

रीवा 05 मई 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने लॉकडाउन के दौरान जिले के ग्रीन जोन में रहने पर प्रतिबंधों से ढ़ील देने के उपरांत आज शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उनकी दुकान में ग्राहक के आने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का दायित्व व्यापारी पर है। यदि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो संबंधित दुकान बंद करायी जा सकती है। कलेक्टर कुर्रे ने शिल्पी प्लाजा, अमहिया, सिरमौर चौराहा, कॉलेज चौराहा, बस स्टैण्ड, ढेकहा का सघन जायजा लिया और कुछ व्यापारियों द्वारा मास्क न पहनने पर जमकर लताड़ लगायी।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा, नगर पालिक निगम की सहायक आयुक्त निधि राजपूत मौजूद रहे।
कलेक्टर ने अमहिया में भ्रमण के दौरान गोस्वामी पैथालॉजी सेंटर खुली पायी जाने पर डॉक्टर गोस्वामी से अप्रसन्नता प्रकट की और कहा कि जब वे 14 दिन के होम क्वॉरेंटाइन में हैं तो पैथालॉजी सेंटर खोलकर उसका संचालन क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी के रूप में क्वॉरेंटाइन प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें। कलेक्टर ने पेट्रोल पंप, किराना दुकानें, सब्जी, फल, कपड़े एवं दवा की दुकानों में जाकर ग्राहकों और व्यापारियों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधों को हटाने के दौरान दिये गये निर्देशों का पालन न करने पर प्रतिबंधों की छूट वापस ली जा सकती है। अत: व्यापारी अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायें। उन्होंने बाजार का जायजा लेने के दौरान व्यापारियों एवं ग्राहकों द्वारा मास्क न पहनने पर व्यापारियों को चेतावनी दी। उन्होंने मेगामाइक से लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए वे जागरूक बने और मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »