Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शराब के नशे के सगे भाई ने मामूली विवाद पर भाई के पेट में चाकू से किया हमला…घायल गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस..दमोह से ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

लाकडाउन मे शराब दुकानें खुलते ही अपराधो मे इजाफा
दमोह – शहर के कोतवाली थाना के पथरिया फाटक मागंज वार्ड नं 4 अंतर्गत एक युवक के द्वारा अपने ही सगे भाई के लिए घरेलू विवाद के चलते चाकू मार देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पथरिया फाटक निवासी कुंजी अहिरवार पिता रामप्रसाद अहिरवार उम्र 32 वर्ष को उसके ही सगे भाई बिलू अहिरवार ने शराब के नशे में विवाद करते हुए कुंजी अहिरवार के पेट में दनादन कई चाकू से बार कर दिए। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित के परिजन घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है लेकिन घायल युवक की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित के बड़े भाई ने बताया की कल से बिलू शराब के नशे में परिजनों को परेशान व मारपीट कर रहा था। जिसका विरोध करने पर दोनों भाइयों में झड़प हो गई और मामला मारपीट पर जा पहुंचा। जिसके चलते गुस्से में युवक ने अपने ही भाई के पेट में चाकू से कई बार कर दिए। और वह फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी मुकेश अबिद्रा, कोतवाली थाना प्रभारी एच आर पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बहरहाल पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विगत 43 दिनों से शहर ही नहीं देश भर में वैध शराब का विक्रय होने से जहां घरों में लोग घुटन महसूस कर रहे थे तो वहीं कल से बाजार के समय में बदलाव किए जाने से और साथ ही वैध शराब की मध्यप्रदेश शासन के द्वारा स्वीकृति मिलने से जिन घटना क्रमो में गिरावट आई थी दो दिन से यह शराब के नशे में आलम पुनः प्रारंभ हो गया है यही कारण है कि कल से लगातार चोरी डकैती मारपीट जैसे घटना क्रम सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन के चलते शहर ही नहीं देशभर में अवैध शराब का विक्रय तो चल ही रहा था जिससे की शराब विक्रेताओं ने दुकानों में पड़े स्टाक को दुगने और तिगने दामों में बेचा। एक ओर जहां लोग अवैध शराब मिलने से चोरी छिपे लुक छिप कर लिया करते थे लेकिन विगत दो दिन पूर्व से मध्यप्रदेश शासन के दिए आदेश के बाद अब लाल परी का असर सिर चढ़ कर बोल रहा है। जहां पुलिस प्रशासन भी इनके सामने पस्त नजर आ रहा है। शराब दुकानों खोने जाने से अब दिन व दिन घटनाओं में इजाफा होना साफ जाहिर होता दिखाई दे रहा है। बहरहाल जिला चिकित्सालय में घायल का इलाज जारी है साथ ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »