Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

झोलाछाप डाॅक्टर की लापरवाही लील गई महिला की जिंदगी सीएमएचओ के संरक्षण में कोरोना संकट में भी झोलाछाप डाॅक्टर बेलगाम,पन्ना से दिनेश गोस्वामी के साथ राजेन्द्र सिंह लोधी की रिपोर्ट

पन्ना। देश मे जहां एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते परेशान है और देश के सभी जगहों में लॉक डाउन चल रहा है लेकिन मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में झोलाझाप डॉक्टर लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है। दरसल विगत महीने गाँव के ही नीलू गुप्ता के ट्रैक्टर से एक महिला का एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट के दौरान मृतिका के पाँव में गंभीर चोट आई थी ।थाना क्षेत्र के निकट ग्राम सिली की रहने वाली थी मृतिका बुंदिया बाई पति कृपाल चैधरी उम्र 45 वर्ष की रिपोर्ट न करने एवं पुलिस के भय से ट्रैक्टर मालिक ने निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक स्थानीय झोलाछाप डाक्टर टी. के. मल्लिक से इलाज कराकर मृतिका के पैर में टांके लगवाए टाँके लगाने के उपरांत कई दिनों तक मृतिका के घर में भी जाकर झोलाछाप डाक्टर उपचार करता रहा। लेकिन उपचार के दौरान इंजेक्शन और इलाज के इंफेक्शन से मृतिका का पैर सड़ाध मारने लगा था जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों को महिला को बाहर दिखाने के लिए बोला उसके बाद परिजनों के द्वारा पन्ना, सतना, रीवा,में इलाज कराने के दौरान जबलपुर के डाक्टर ने मृतिका का पैर काटने का परिजनों को दिया सजेशन लेकिन फिर महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक ने मृतिका के ठीक हो जाने तक इलाज कराने का भरोसा दिया था आपको बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एसडीएम कार्यालय और तहसील परिसर के महज 100 मीटर की दूरी पर ही झोलाछाप डाक्टर टी. के. मल्लिक का क्लीनिक है। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के संरक्षण के चलते दबंगी से खुलेआम क्लीनिक चलाई जा रही है। झोलाछाप डाॅक्टर की लापरवाही से गरीब की मौत का यह मामला गुनौर थाना क्षेत्र के ग्राम सिली का है। लाॅक डाउन व धारा 144 के दौरान भी पन्ना जिले के झोलाछाप डाॅक्टर बेलगाम हैं, जिनके बारे में विगत दिनों कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी की मौजूदगी में चल रही पत्रकार वार्ता के दौरान कई पत्रकारों ने झोलाछाप डाॅक्टरों पर सिकंजा कसने की मांग की थी जिस पर आस्वाशन तो मिला पर कार्यवाही आज तक नहीं हुई वर्तमान में जिले में अंधेर नगरी और चैपट राजा जैसे हालात निर्मित हो चुके हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »