Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्री-मानसून मेन्टीनेंश कार्य के लिए विद्युत प्रवाह बंद रहेगा,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 08 मई 2020. मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि रीवा शहर में 33/11 केव्ही उप केन्द्र एवं 33 केव्ही फीडरों में प्री-मानसून मेन्टीनेंश कार्य करने के लिए विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। विद्युत प्रदाय सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में मानसून मेन्टीनेंश का कार्य 11 मई से 19 मई तक किया जायेगा।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 11 मई को उप केन्द्र विश्व विद्यालय, करहिया से विद्युत प्रदाय का क्षेत्र करहिया, मैदानी विश्व विद्यालय इटौरा तथा अनंन्तपुर में विद्युत मेन्टीनेंस का कार्य किया जायेगा। यहां सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 12 मई को 33/11 केव्ही उप केन्द्र गोड़हर से विद्युत प्रदाय क्षेत्र में मेन्टीनेंस का कार्य किया जायेगा। 13 मई को उप केन्द्र चिरहुला के क्षेत्र महाजन टोला चिरहुला समान, पीटीएस में विद्युत मेन्टीनेंस किया जायेगा। 14 मई को इंजीनियरिंग कालेज से विद्युत प्रदाय का क्षेत्र इंद्रानगर, बोदाबाग, सिविल लाइन, खुटेही, तिलक नगर में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 15 मई को उप केन्द्र नेहरू नगर एवं रतहरा में मेन्टीनेंस का कार्य किया जायेगा। 16 मई को उप केन्द्र पॉवर हाउस एवं बिछिया से अमहिया, द्वारिका नगर, अर्जुन नगर, संजय गांधी नगर एवं नगर निगम क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 17 मई को उप केन्द्र मार्तण्ड स्कूल एवं हाउसिंग बोर्ड पड़रा से निपनिया, घोघर, रौसर, पुराना बस स्टैण्ड, शिल्पी प्लाजा, कलेक्ट्रेट एवं सिविल लाइन क्षेत्र में विद्युत मेन्टीनेंस का कार्य किया जायेगा। इसी प्रकार 19 मई को नेहरू नगर से विद्युत प्रदाय क्षेत्र जनता कालेज, नेहरू नगर, गंगोत्री, मानस नगर, नया बस स्टैण्ड में विद्युत मेन्टीनेंस का कार्य करने के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत प्रदाय बंद कर दिया जायेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »