Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विशेष श्रमिक ट्रेन से 1213 मजदूर पहुंचे रीवा,लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों में फंसे हुए मजदूरों का श्रमिक ट्रेन से आना जारी

रीवा 09 मई 2020. कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में आगामी 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण देश के कई प्रदेशों में मध्यप्रदेश के हजारों श्रमिक फंसे हुए हैं। मध्यप्रदेश सरकार की विशेष पहल पर केन्द्र सरकार तथा भारतीय रेलवे के सहयोग से इन मजदूरों की प्रदेश में निरंतर वापसी जारी है। इस क्रम में प्रात: 3.30 बजे महाराष्ट्र राज्य के पुणे से चलकर विशेष श्रमिक ट्रेन रीवा पहुंची। इससे 1213 मजदूर रीवा पहुंचे है। इसमें रीवा जिले के 271, सतना जिले के 632 तथा सीधी के 310 मजदूर शामिल थे।
इस संबंध में कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि रीवा रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सिरमौर संजीव पाण्डेय के नेतृत्व में तैनात दल द्वारा मजदूरों के लिए आवश्यक व्यवस्थायें की गयी। रीवा पहुंचने के बाद सभी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गयी। मजदूरों को जिलेवार पृथक करके उनके जिलों को बसों से भेजने की व्यवस्था की गयी। रीवा जिले के सभी मजदूरों को संबंधित एसडीएम द्वारा विशेष बसों के माध्यम से उनके गांव तक पहुंचाया गया। सभी मजदूर आगामी 15 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहेंगे इन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाने तथा अन्य लोगों से मिलने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति इन मजदूरों से संपर्क का प्रयास न करे। होम क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी पुन: जांच की जायेगी। जांच में स्वस्थ पाये जाने पर इन्हें बाहर निकलने की अनुमति दी जायेगी। कलेक्टर बसंत कुर्रे के निर्देशों के अनुसार तैनात राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मजदूरों को उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »