Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

युवाओं की टीम ने हटा पुलिस को प्रदान की पीपीईकिट,हटा पुलिस की सुरक्षा के मद्देनजर वितरित की किट

हटा/- देश में जारी कोरोना संकट के बीच युवाओं की टीम ने हटा पुलिस के बीच पहुचकर पीपीई किट वितरित किए हैं । आनन्द मोहन पटेरिया दीपेश पटेरिया व स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अमित खरे व उनकी टीम ने शुक्रवार को हटा पुलिस के जवानों और अधिकारियों के बीच पहुचकर पीपीई किट फेस मास्क वितरित किए। हटा थाना प्रभारी विजय मिश्रा ने इस खास पहल के लिए पटेरिया बन्धुओं व जबलपुर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की अब हटा पुलिस के कोरोना वारियर्स और प्रभावी ढंग से इस संकट से लड़ सकने में सक्षम होंगे। इस मौके पर आनंद मोहन पटेरया ने कहा की हटा पुलिस के हमारे कोरोना योद्धाओं पर हमें गर्व है वे दिन रात की चिंता न करते हुए हम सब की रक्षा सुरक्षा कर रहे है हमारी टीम का आगे भी प्रयास रहेगा कि हम इनकी और इनके परिवारों कि चिंता करें गौरतलब है कि इस समय नाको पर चेकिंग प्वॉइंट बनाए गए हैं जिसमे पुलिसकर्मियों को हर संदिग्ध व्यक्ति को भी रिसीव करना पड़ा रहा है । इसलिए कोरोना वायरस से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को जबलपुर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल की टीम के माध्यम से पीपीई किट दिया गया है । स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल की टीम सहित आंनद मोहन पटेरया दीपेश पटेरया लगातार अभावग्रस्त लोगों के बीच भोजन और अन्न के साथ जीवन रक्षक सामग्रियों का वितरण भी कर रहे है। इस अवसर पर हेमंत ततवाय बंसत पचौरी श्रीराम पन्या सुशील व्यास ब्रजेन्द्र कुसमयां मुकेश पाठक शहजाद हुसैन राजकुमार राही की उपस्थिति रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »