Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घर पहुंचने की खुशियों के साथ विशेष ट्रेन से रीवा पहुंचे 1043 प्रवासी मजदूर,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 12 मई 2020. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन की स्थिति है। जिसके कारण रीवा संभाग के विभिन्न जिलों के हजारों मजदूर अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर केन्द्र सरकार एवं रेलवे द्वारा इन मजदूरों को घर वापसी की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। प्रवासी मजदूरों को लेकर रीवा आने वाली विशेष श्रमिक ट्रेनों के आने का क्रम जारी है। जिले में 11 मई को ठाणे-मुंबई, महाराष्ट्र से विशेष ट्रेन पहुंची। इससे 1043 मजदूर रीवा पहुंचे। घर पहुंचने की खुशियों के साथ रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले इन सभी प्रवासी मजदूरों को रीवा सहित अन्य जिलों में भेजने के लिए विशेष वाहनों से व्यवस्था की गई।
इस संबंध में कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि ठाणे से 10 मई को चली विशेष ट्रेन से महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1252 मजदूर भेजे गए इनमें से 141 मजदूरों को इटारसी स्टेशन में उतारा गया। शेष 1043 मजदूर 11 मई को शाम में रीवा पहुंचे। इसमें रीवा जिले के 500, सतना के 213, सीधी के 230, सिंगरौली के 23, पन्ना के 40, डिंडौरी के 23, अनूपपुर के 6, शहडोल के 7 तथा उमरिया जिले के एक प्रवासी मजदूर के साथ 68 अन्य लोग रीवा पहुंचे। सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच कराकर उन्हें निर्धारित बसों से संबंधित जिलों को भेजा गया। रीवा जिले के मजदूरों को संबंधित एसडीएम द्वारा तैनात टीम एवं विशेष वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने में अपर कलेक्टर इला तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीएम हुजूर, फरहीन खान, परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विशेष ट्रेन से आज रीवा पहुंचेंगे 885 प्रवासी मजदूर

रीवा 12 मई 2020. देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों का रीवा आने का क्रम जारी है। पनवेल महाराष्ट्र से 12 मई को प्रस्थान कर विशेष ट्रेन से 885 प्रवासी मजदूर 13 मई को दोपहर 1.30 बजे रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस इस संबंध में कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि पनवेल से विशेष श्रमिक ट्रेन से 1600 प्रवासी मजदूर रवाना हुए हैं। इनमें से नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, सागर तथा जबलपुर जिलों के 715 मजदूर इटारसी में उतरेंगे। शेष 885 मजदूर रीवा पहुंचेंगे। इनमें रीवा जिले के 200, सतना के 144, सीधी के 188, सिंगरौली के 60, पन्ना के 160, डिण्डौरी के 18 अनूपपुर के 49, शहडोल के 56 तथा उमरिया जिले के 10 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आने वाले मजदूर की स्वास्थ्य की जांच अनिवार्य रूप से करें। इनके ठहरने तथा भोजन की उचित व्यवस्था करें। जिला परिवहन अधिकारी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »