Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

त्योंथर का चंदई गांव कंटेनमेंट एरिया घोषितभुर्तियान टोला मे मिले कोरोना मरीज के कारण लिया गया निर्णय

रीवा 13 मई 2020. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बसंत कुर्रे ने त्योंथर तहसील अन्तर्गत ग्राम चंदई, भुर्तियान टोला वार्ड क्रमांक 10 में पाये गये कोरोना मरीज के कारण इस गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर ने ग्राम चंदई के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के पश्चिम में स्थित वार्ड क्रमांक एक से वार्ड क्रमांक 10 तक को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के समस्त घरों का सर्वे निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से किया जायेगा।
कलेक्टर ने कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिए दल गठित किया है। गठित किये गये दल में त्योंथर तहसील के अनुविभागीय दण्डाधिकारी एमपी बरार को इंसिडेंट कमाण्डर, तहसीलदार बीडी नामदेव को राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवीन दुबे को पुलिस अधिकारी, जनपद सीईओ संजय सिंह को जनपद अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को पीडब्ल्यूडी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंटेनमेंट प्लान एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी त्योंथर डॉ. नौसाद अहमद को नोडल अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास अंजना सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने आदेश दिये हैं कि कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यहां के सभी निवासी होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। आवश्यक कार्यों को छोड़कर किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कंटेनमेंट क्षेत्र में की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित किया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »